05 JULFRIDAY2024 6:02:53 PM
Nari

हेल्दी और टेस्टी भी होता है 'Fruit Sandwich', बच्चों को आएगा बेहद पसंद

  • Edited By Manpreet Kaur,
  • Updated: 03 Jul, 2024 01:08 PM
हेल्दी और टेस्टी भी होता है 'Fruit Sandwich', बच्चों को आएगा बेहद पसंद

नारी डेस्क: अगर आप कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना चाहते हैं तो आप फ्रूट सैंडविच ट्राई कर सकते हैं। हर किसी को ये सैंडविच बेहद पसंद आता है। फ्रूट सैंडविच की खासियत है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और ये पोषण से भी भरपूर होता है। चलिए अब इसी के साथ जानते हैं इसकी रेसिपी -

सामग्री 

ब्रेड स्लाइस – 5
आम कटा – 1/2 कप
अंगूर – 10-12
मलाई – 3 टेबल स्पून
सेब कटा – 1/2 कप
जैम (3-4 प्रकार के) – जरूरत के अनुसार
अखरोट पाउडर – आवश्यकतानुसार

PunjabKesari

विधि 

- सबसे पहले ब्रेड स्लाइस लें और उनके किनारे काटकर अलग कर दें।
- अब आम और सेब को लेकर उनके छोटे-छोटे टुकड़े काट लें। इन्हें अलग-अलग बाउल में रख दें।
- इसके बाद अंगूर को भी एक बाउल में निकाल लें। इसके बाद 4 प्रकार के जैम भी अलग-अलग कटोरियों में निकालकर रख दें।
- अब एक ब्रेड स्लाइस लें और उसके ऊपर मलाई डालकर चारों ओर अच्छी तरह से फैला दें।
- इसके बाद बाकी की 3 अन्य ब्रेड स्लाइस में अलग-अलग चारों जैम लगा दें।
- अब जैम लगी ब्रेड पर अलग-अलग कटे फलों को रख दें। ध्यान रखें कि एक जैम लगी ब्रेड पर एक ही तरह के फल रखना है।
- अब सबसे नीचे मलाई वाली ब्रेड रखें। उसके ऊपर एक-एक कर अलग-अलग फ्रूट्स और जैम लगी ब्रेड को रखते जाएं।
- आखिर में फ्रूट सैंडविच के सबसे ऊपर बिना फल वाली सिर्फ जैम लगी ब्रेड रख दें।
- अब इसे सिल्वर फॉइल में लपेटकर लगभग आधा घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
- तय समय के बाद ब्रेड को फ्रिज में से निकालकर बीच में से काट लें। तैयार है फ्रूट सैंडविच।

Related News