30 APRTHURSDAY2026 12:27:09 PM
Life Style

चलती कार में आग लगने से जिंदा जला पूरा परिवार, वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे घर

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 30 Apr, 2026 11:09 AM
चलती कार में आग लगने से जिंदा जला पूरा परिवार, वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे घर

नारी डेस्क: अलवर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग लगने से तीन महिलाओं और एक नाबालिग लड़की समेत पांच लोगों की जलकर मौत हो गई। हाालांकि ड्राइवर चलती कार से कूद गया जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।  यह घटना बुधवार रात को लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के मौजपुर के पास हुई। सभी मध्य प्रदेश के श्योपुर के रहने वाले थे और वैष्णो देवी के दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे। 
 

 यह भी पढ़ें:  सुधा चंद्रन ने की प्रेमानंद महाराज जी से मुलाकात
 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया- कल देर रात वाहन में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। उन्होंने कहा- ''लगभग 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।'' कि सभी मृतक मध्य प्रदेश के शिवपुर जिले के निवासी थे और वैष्णो देवी की तीर्थयात्रा से लौट रहे थे।  चलती गाड़ी में आग लगने का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका है। सीएनजी की मौजूदगी से भी आग और भड़क उठी, जिससे वाहन में सवार लोगों को निकलने का मौका नहीं मिला। 

 

यह भी पढ़ें:  तपते मौसम में दिल को सुकून देते हैं ये पौधे, गर्मियों में आपने गार्डन काे बनाएं हरा-भरा
 

मृतकों में तीन महिलाएं, एक नाबालिग लड़की और एक पुरुष शामिल है। पुलिस ने बताया- "वाहन से केवल कंकाल बरामद हुए हैं। उनकी पहचान के लिए डीएनए परीक्षण किए जाएंगे।" कार चालक विनोद कुमार वाहन से कूदने में कामयाब रहा, लेकिन वह लगभग 80 प्रतिशत झुलस गया। अधिकारियों ने बताया कि उसे पहले पास के एक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।
 

Related News