20 APRSATURDAY2024 12:35:21 AM
Nari

पेट फूलने की शिकायत को न करें इग्नोर, हो सकती है गंभीर बीमारियां

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 18 Feb, 2020 05:47 PM
पेट फूलने की शिकायत को  न करें इग्नोर, हो सकती है गंभीर बीमारियां

आज के समय में गलत खान-पान, बिजी लाइफ स्टाइट और अनियमित खाने के कैारण लोग अपनी सेहत का अच्छे से ध्यान नहीं रखते। इसके साथ ही बाहर का अनहैल्दी खाना खाने से पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिनमें से ही एक है पेट फूलने की समस्या। आज इस परेशानी से कई लोग परेशान है। इसके साथ ही कई लोग इसे गंभीरता से नहीं लेते जिसके कारण आगे चलकर बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में ज्यादा समय तक पेट फूलने की समस्या फील हो तो जल्दी से इससे निजात पाने की कोशिश करें। तो चलिए आज हम आपसे पेट फूलने की बीमारी के लक्षण और इसे दूर करने के उपायों के बारे में बताते है। मगर पहले जानते पेट फूलने की समस्या का कारण...

पेट फूलने का कारण?

बाहर का ज्यादा तला और मसालेदार भोजन खाने से पेट में गैस हो जाने से पेट फूलने की परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके कारण पेट बढ़ने के साथ उसके सूजने की शिकायत होती है। ऐसा आमतौर पर लोगों को खाना खाने के बाद फील होता है। इसका मुख्य कारण भोजन को ठीक से न खाने के होता है। ऐ़से में खया हुआ भोजन ठीक से नहीं पचता साथ ही छोटी आंतों में गैस भरने लगती है। ऐसे में इस परेशानी को अनदेखा करने से कई गंभीर बीमारियों के होने का खतरा रहता है। 

Image result for girl eating junk food PIC,nari

पेट फूलने के कारण हो सकती है ये बीमारियां

- हर वक्त पेट के फूला रहें तो पेट का कैंसर होने का खतरा बढ़ता है।
- इसके कारण पैनक्रियाटिक कैंसर हो सकता है।
- ज्यादा देर तक पेट फूलने की परेशानी रहे तो पेट में ट्यूमर भी हो सकता है।
- यह हर्निया की बीमारी होने पर भी इशारा करता है।

Image result for STOMACH PAIN GIRL PIC,nari

पेट फूलने की समस्या से कैसे पाए राहत?

- रोजाना 7 से 8 गिलास पानी का सेवन करें। यह पेट को साफ करने के साथ पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद करता है। 
- ज्यादा मसालेदार और ऑयली फूड खाने से परहेज रखें। बाहर का खाना खाने से पेट फूलने के साथ उसमें दर्द और जलन होने की शिकायत भी होती है। 
- धूम्रपान का सेवन करने से करने से बचें।
- एल्कोहल पीने वालों को भी इससे दूरी बना कर रखनी चाहिए। 

Image result for grinking water girl PIC,nari

- रोजाना सैर और योगा करें। 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News