29 APRMONDAY2024 6:56:22 AM
Nari

Nail Art से बढ़ाएं हाथों की खूबसूरती

  • Updated: 05 Jun, 2017 08:17 PM
Nail Art से बढ़ाएं हाथों की खूबसूरती

पंजाब केसरी(ब्यूटी): हाथों की खूबसरती में हमारे नाखून सबसे अहम भूमिका निभाते हैं। खासकर लड़कियों के हाथ नेल्स की वजह से ज्यादा अट्रैक्टिव लगते हैं। वह इन्हें साफ-सुथरा, प्रोपर शेप व नेल पेंट आदि से सजा संवार कर रखती हैं।  नाखूनों को और भी अट्रैक्टिव बना देता है प्रफैक्ट नेल आर्ट, जिसका चलन आजकल काफी जोरों-शोरो से चल रहा है। नेल आर्ट में भी आप स्टिकर, ग्लिटर, मार्बल, स्ट्राइप आर्ट जैसे डिफरैंट स्टाइल पसंद के हिसाब से ट्राई कर सकते हैं।  

- स्टिकर नेल आर्ट
स्टिकर नेल आर्ट आजकल लड़कियों की पहली पसंद बने हुए हैं क्योंकि इसे अपलाई करना बहुत आसान है। किसी फंक्शन पर जाने से पहले तैयार होने का समय कम हो तो स्ट्किर नेल आर्ट करना बेस्ट रहता है। बस इन स्टिकर को नाखून के साइज में काटकर चिपका लें। फिर ऊपर से ट्रांसपेरेंट कोट कर लें।  

- ग्लिटरी नेल आर्ट
अगर आप लोगों का ध्यान नाखूनों पर ज्यादा अट्रैक्ट करवाना चाहती हैं तो ग्लिटरी यानी की शिमरी नेल आर्ट लगाएं। इसमें कलरफुल स्पार्कल का इस्तेमाल किया जाता है। वैसे इसे बाजार में ग्लिटरी नेल पेंट भी मिलते हैं आप आसानी से इसे अपलाई कर सकती हैं। 

- मार्बल नेल आर्ट
इन दिनों लड़कियों में मार्बल नेल आर्ट का क्रेज काफी देखने को मिल रहा है। नाखूनों पर फ्लोरल, अलग कैरेक्टर या अक्षरों के डिजाइन काफी चलन में हैं। इस आर्ट में नाखूनों पर कई रंगों के नेल-पेंट से मार्बल इफैक्ट दिया जाता है। इसे आप नेल आर्ट एक्सपर्ट से करवाए तो बेहतर है क्योंकि इस नेल आर्ट को करने के लिए अनुभव होना बहुत जरूरी है क्योंकि इसे अप्लाई करना आसान नहीं है। अगर घर पर ट्राई करना चाहती हैं तो अच्छी क्वालिटी की नेल पेंट लें। उसकी एक बूंद पानी में डालें, जैसे यह बूंद पानी में फैले इसमें अपनी फिगर डीप करें। नेल पेंट का रंग फिगर पर चढ़ जाएंगे।

-मिरर नेल आर्ट
PunjabKesari
मिरर नेल आर्ट में मैटेलिक नेल पाऊडर का इस्तेमाल होता है। ज्यादातर सिल्वर और गोल्डन को लड़कियां बहुत पसंद करती हैं लेकिन आप ब्राऊन, ब्लू व अन्य कलर भी ट्राई कर सकते हैं। इनका फैशन कभी आऊट नहीं होता। नेल पेंट लगाने के बाद मेटेलिक पाऊडर से नेल पर अच्छे से पॉलिश की जाती है जिससे नेल पेंट में मैटेलिक लुक आ जाता है। ऐसा नेल आर्ट आप एक्सपर्ट से ही करवाएं। 

- स्टैंप नेल आर्ट
बच्चे भी नेल पेंट लगाकर बहुत खुश होते हैं उन्हें खुश करने का बेस्ट तरीका है स्टैंप नेल आर्ट। इसे लगाने में समय भी कम लगता है और गलतियों की गुंजाइश भी।  मनपसंद कलर का नेलपेंट लगाकर उस पर स्टैंप लगाएं। जब सूख जाएं तो ट्रांस्पेरेंट नेल पेंट का एक टॉप कोट कर दें। 

- स्ट्राइप नेल आर्ट
PunjabKesari
स्ट्राइप नेल आर्ट हर लड़की पसंद करती हैं क्योंकि इसे अप्लाई करना भी आसान हैं और यह यूनीक भी लगते हैं। बाजार में हॉरीजेंटल, वर्टिकल, डायगनल स्ट्राइप्स पैटर्न में आसानी से मिल जाते हैंं। बस नेल पेंट लगाने के बाद इन स्ट्राइप को चिपकाएं और ट्रांसपेरेंट कोट करें। 

- पेन नेल आर्ट
अगर आप अलग-अलग क्रिएटिविटी दिखाने का शौंक रखती हैं तो बस सारी क्रिएटिविटी नेल पर दिखाएं। बाजार से आपको डिफरैंट कलर में नेल आर्ट पेन मिल जाएंगे। पहले नेल पेंट लगा लें फिर नेल पेन से डिफरैंट डिजाइनिंग शुरू करें। आप फूल बेल, पोल्का डोट, कार्टून आदि कुछ भी बना सकते हैं। यह नेल आर्ट करने का सबसे इजी तरीका है। 

- ऑम्ब्रे नेल आर्ट
PunjabKesari
यह आर्ट भी इन दिनों काफी ट्रैंड में है। इसमें 2 या कलर का इस्तेमाल करके नेल आर्ट किया जाता है।

Related News