26 APRFRIDAY2024 8:52:04 PM
Nari

Kitchen Hacks: अब दाल बनाते समय कुकर से नहीं आएगा पानी, फॉलो करें ये टिप्स

  • Edited By neetu,
  • Updated: 11 Jan, 2022 01:36 PM
Kitchen Hacks: अब दाल बनाते समय कुकर से नहीं आएगा पानी, फॉलो करें ये टिप्स

भारतीय रसोई में लंच, डिनर में एक बार दाल जरूर बनती है। दाल खाने में टेस्टी होने के साथ प्रोटीन का सबसे अच्छा स्त्रोत मानी गई है। ऐसे में शाकाहारी लोगों के लिए दाल का सेवन करना बेहद फायदेमंद माना गया है। मगर कई महिलाओं की शिकायत रहती हैं कि दाल पकाते समय कुकर की सीटी बजने पर पानी भी सीटी के साथ बाहर आ जाता है। इसके साथ ही दाल सही से गलती नहीं है। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपको इससे बचने के कुछ कारगर टिप्स बताते हैं...

PunjabKesari

pc: the fry pan

कुकर से दाल पकाते समय बाहर आने का कारण

. कुकर में जरूरत से ज्यादा दाल डालने पर इसके बाहर आने का डर रहता है।
. कुकर में पानी की मात्रा अधिक होने पर भी दाल और पानी आपस में मिलने पर यह सीटी के साथ बाहर आ जाते हैं।
. इसके अलावा तेज आंच पर दाल बनाने पर भी पानी के कुकर से बाहर निकलने की परेशानी हो सकती है।

ऐसे बनाएं कुकर में दाल

. दाल को बनाने से पहले 15 मिनट तक उसे भिगोकर रखें। इसके बाद कुकर में दाल व जरूरत अनुसार पानी डालें। इसे कड़छी से हिलाकर कुकर को बंद कर दें। नहीं तो कुकर की सतह पर दाल लगने के कारण इसके जलने का खतरा रहता है।

. दाल को तेज आंच पर पकाने से इसके जलने का खतरा रहता है। इसलिए इसे धीमी आंच पर ही पकाएं।

. दाल को कुकर में डालने से पहले इसका प्रेशर चेक कर लें। दरअसल, कुकर का प्रेशर ठीक ना होने पर भी आपकी दाल जल सकती है।

PunjabKesari

pc: cooking Light

इन कारणों से कुकर में नहीं गलती दाल

अक्सर महिलाओं की कुकर में दाल जल्दी ना गलने की परेशानी होती है। इस समस्या से बचने के लिए आप कुछ कारगर उपाय अपना सकती है।

. अक्सर कुकर की रबर ढीली होने के कारण कुकर के अंदर सही प्रेशर नहीं बन पाता है। इसके कारण दाल ठीक से ना पकने की परेशानी सताती है। ऐसे में आप दाल बनाने से पहले कुकर की रबर एक बार चेक जरूर कर लें।

. कुकर की सीटी खराब होने पर भी दाल सही से ना गलने की परेशानी हो सकती है। इसलिए आप दाल बनाने से पहले एक बार इसे चेक कर लें।

. कई दालों को पकने में समय लगता है। ऐसे में आप उस दाल को बनाने से करीब 1 घंटा पहले पानी में भिगोएं। उसके बाद दाल को सही से गलाने व बनाने के लिए कुकर में थोड़ा सा सोडा मिला दें।

. दाल बनाते समय कुकर में नमक, हल्दी, 1/2 छोटा चम्‍मच तेल या घी मिलाएं। इससे दाल जल्दी गलेगी और घी से चिकनाई होने में मदद मिलेगी। इसतरह आपकी दाल कुकर की सतह पर नहीं लगेगी।

 

 

 

 

Related News