27 APRSATURDAY2024 7:01:20 PM
Nari

10 ऐसे देश, जहां की लड़कियां हैं बेहद खूबसूरत (Watch Pics)

  • Updated: 30 Jul, 2016 03:07 PM
10 ऐसे देश, जहां की लड़कियां हैं बेहद खूबसूरत (Watch Pics)

हर कोई खूबसूरती को अलग- अलग पैमाने में मापता है। किसी को गोरी लड़कियां सुंदर लगती हैं तो किसी को लाल बालों वाली। कुछ लड़कियां ऐसी भी होती हैं जो सभी को खूबसूरत लगती हैं। एेसी लड़कियां इंटरनेशनल लेवल पर सुंदरता का खिताब भी जीतती हैं और अपने देश का नाम रोशन करती हैं। हम आपको बताने जा रहे उन देशों के बारे में जिनकी लड़कियां सबसे ज्यादा ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीतती हैं और बेहद खूबसूरत मानी जाती हैं। 

 

- वेनेजुएला

 

वेनेजुएला लिस्ट में नंबर 1 पर हैं। इस देश की लड़कियां बेहद खूबसूरत हैं। इस देश ने ब्यूटी कॉन्टेस्ट के 21 टाइटल जीते हैं। 7 मिस यूनिवर्स, 6 मिस वर्ल्ड, 7 मिस इंटरनेशनल, 2 मिस अर्थ के खिताब इस देश के लड़कियां लेकर आई हैं। 40 रनर्सअप भी इस देश की लड़किया रही हैं।

 

- अमेरिका

 

अमेरिका ने 14 ब्यूटी टाइटल्स अपने नाम किए हैं। अमेरिका ने अब तक 8 मिस यूनिवर्स, 3 मिस वर्ल्ड, 3 मिस इंटरनेशनल क्राउन जीते हैं। 55 रनर्सअप भी यहीं से रही हैं।

 

 

- फिलीपींस

 

 

फिलीपींस की लड़कियों ने अब तक 12 ब्यूटी कॉन्टेक्ट जीते हैं। इसमें 3 मिस यूनिवर्स, 1 मिस वर्ल्ड, 5 मिस इंटरनेशनल, 3 मिस अर्थ खिताब इस देश के लड़कियां लेकर आई हैं। 21 रनर्सअप भी इस देश की लड़किया रही हैं।

 

 

- पुर्तो रीको

 

इस देश के नाम भी 8 टाइटल हैं। साथ ही 11 रनर्सअप भी इस देश की हैं। इस देश के नाम 5 मिस यूनिवर्स, 1 मिस वर्ल्ड, 2 मिस इंटरनेशनल के खिताब हैं।

 

 

- इंडिया

 

इंडिया के नाम पर 8 खिताब है। यहां की महिलाओं को खूबसूरत माना जाता है। इंडिया की लड़कियां अब तक 2 मिस यूनिवर्स, 5 मिस वर्ल्ड, 1 मिस अर्थ का खिताब जीत चुकी हैं। साथ ही 15 रनर्सअप में भी यहां की लड़किया रही हैं।

 

 

- इंग्लैंड

 

इंग्लैंड के नाम 8 टाइटल हैं। इंग्लैंड के पास 5 मिस वर्ल्ड और 3 मिस इंटरनेशनल खिताब हैं। यहां की लड़कियां 20 रनर्सअप में भी रही हैं। यहां की लड़कियां भी बेहद खूबसूरत मानी जाती हैं।

 

 

- ऑस्ट्रेलिया

 

ऑस्ट्रलिया के पास 7 टाइटल्स के साथ 21 रनर्सअप है। यहां की लड़कियों ने 2 मिस यूनिवर्स, 2 मिस वर्ल्ड और 3 मिस इंटरनेशनल के खिताब जीते हैं। 

 

- स्वीडन

 

स्वीडन की लड़कियों के पास 6 टाइटल हैं। इस देश की लड़कियां 3 बार मिस वर्ल्ड और 3 बार मिस यूनिवर्स बन चुकी हैं। 14 रनर्सअप में भी यहां की लड़कियां रही हैं।

 

- ब्राजील

 

ब्राजील के पास 6 खिताब हैं। 35 रनर्सअप में भी इस देश की लड़कियां रही हैं। इसमें 2 मिस यूनिवर्स, 1 मिस इंटरनेशनल, 1 मिस वर्ल्ड, 2 मिस अर्थ खिताब जीते हैं। यहां की लड़कियां भी बेहद खूबसूरत मानी जाती हैं।

 

- जर्मनी

 

जर्मनी के पास 5 क्राउन और 14 रनर्सअप टाइटल हैं। 2 मिस वर्ल्ड, 1 मिस यूनिवर्स, 2 इंटरनेशनल टाइटल हैं।

Related News