06 MAYMONDAY2024 8:31:03 AM
Nari

आपकी कई बीमारियों का इलाज है योग, शरीर रहेगा एकदम फिट और स्वस्थ

  • Edited By Kirti,
  • Updated: 18 Jun, 2023 06:33 PM
आपकी कई बीमारियों का इलाज है योग, शरीर रहेगा एकदम फिट और स्वस्थ

जिंदगी की भागदौड़ में हम अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते है। जिसके चलते हमारा शरीर बीमारियों से घिर जाता है। ऐसे में अपने शरीर और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के योगा को अपने डेली रूटीन में शामिल करें। बता दें कि योग तनाव और चिंता का प्रबंधन करने में भी सहायक है। योग आसन शक्ति, शरीर में लचीलेपन और आत्मविश्वास विकसित करने के लिए जाना जाता है। तो चलिए जानते है योग करने के फायदे। 

शरीर को मिलने वाले योग के फायदे

रक्तचाप और हृदय गति को नियंत्रित करने में सहायक।
शरीर को आराम मिलता है।
आपके आत्मविश्वास में सुधार होता है।
तनाव की समस्या दूर होती है।
शरीर के समन्वय में सुधार होता है।
आपकी एकाग्रता में सुधार होता है।
बेहतर नींद प्राप्त करने में मदद करता है।
पाचन और डायबिटीज की समस्या से राहत मिलती है।

PunjabKesari

मिलेगी असली शांति

योग से आप अपने शरीर की ऊर्जा को सही दिशा में इस्तेमाल कर पाने में सक्षम हो जाएंगे। एक लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने की क्षमता आप केवल योगा के माध्यम से ही हासिल और विकसित कर सकते हैं। इससे आप अपने मस्तिष्क को वर्तमान में ध्यान केंद्रित करने के लिये प्रशिक्षित कर सकते हैं।

तनाव को दूर करें

योग के जरिए आप तनाव जैसी समस्या को दूर कर सकते हैं। इसे करने से कुछ दिनों के अंदर ही शरीर में एंडोर्फिन का स्तर बढ़ने लगता है, मांसपेशियां मजबूत बनती हैं, मेटाबॉलिज्म और मानसिक स्वास्थ्य सुधरता है।

PunjabKesari

शरीर में दर्द होने पर योग करें

अगर आपको शरीर के किसी भी हिस्से में दर्द हो रहा है तो आप योग का सहारा ले सकते है। लेकिन आपको किसी योगा एक्सपर्ट से सलाह जरूर  लेनी चाहिए। क्योंकि गलत योगासन करने से शारीरिक अंगों पर ज्यादा प्रेशर पड़ सकता हैं। 

हार्ट हेल्दी होता है

रोजाना योग करने से अंदरुनी तनाव और सूजन में कमी आती है, जिससे दिल पर पड़ने वाला अतिरिक्त प्रेशर भी कम होने लगता है। इस तरह योगासन आपके दिल को स्वस्थ बनाने में मदद करता है।

PunjabKesari

 

 


 

 


 

Related News