30 MAYSATURDAY2026 3:19:12 AM
Nari

क्यों झड़ते हैं आइब्रो के बाल? जानिए इसके उपाय

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 17 Aug, 2018 10:53 AM
क्यों झड़ते हैं आइब्रो के बाल? जानिए इसके उपाय

आइब्रोज बढ़ाने के घरेलू उपाय  : चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में आइब्रो का बहुत खास महत्व होता है। मगर कुछ लड़कियों के आईब्रोज के बाल झड़ने लगते हैं। इससे पूरे चेहरे की ही लुक खराब हो जाती है। सुंदरता को बढ़ाने और आईब्रो को घना बनाने के लिए लोग कई तरह के तरीके अपनाने लगते हैं लेकिन किसी भी प्रॉब्लम का हल तभी निकलता है जब उसकी जड़ का पता चले। एेसे में आज हम आपको आईब्रो के बाल झड़ने का कारण बताएंगे। 

 

तो चलिए जानते हैं वह कौन से कारण है जिनकी वजह से बाल झड़ने लगते हैं। 

 

1. तनाव
आइब्रो के बाल झड़ने का सबसे बड़ा कारण है तनाव। जी हां, जैसे ज्यादा टैंशन लेने से सिर के बाल झड़ने लगते हैं ठीक वैसे ही मानसिक और शारीरिक तनाव के कारण बाल झड़ने लगते हैं। 

 

2. प्‍लकिंग

PunjabKesari
आइब्रो को शेप देने के लिए प्लकिंग सबसे बढ़िया तरीका है। मगर जरूरत से ज्यादा प्लकिंग का इस्तेमाल करने से आइब्रो के बाल झड़ने लगते हैं। 

 

3. पोषण तत्‍वों की कमी 
पोषण और विटामिन की कमी जैसे  जिंक, आयरन, विटामिन डी, विटामिन बी12 की से भी आइब्रो के बाल झड़ते हैं। 

 

4. खारिश के कारण
कई बार एचिंग यानी की खारिश की वजह से भी बाल झड़ने लगते हैं। सुंदर आइब्रो चाहिए तो खारिश होने पर हल्का-हल्का रब करें। जरूरत से ज्यादा खारिश करने पर नुकसान हो सकता है। 

 

आइब्रो के बालों झड़ने से रोकने के घरेलू नुस्खे

 

1.ऑलिव ऑयल 

PunjabKesari
ऑलिव ऑयल में विटामिन ई की भरपूर मात्रा होती है जो कि बालों को झड़ने से रोकता है। 1 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल लेकर हल्के हाथों से आइब्रो पर सर्कुलर मोशन में मसाज करें और 30 मिनट के लिए तेल को लगा रहने दें। फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। 

 

2. एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल में पाए जाने वाले पौषक तत्व बालों को मजबूत करने का काम करते हैं। आइब्रो पर एलोवेरा जेल लगाकर मसाज करें और 30 मिनट के लिए के बाद पानी से इसे धो लें।

 

3. दूध 
दूध भी बालों को मजबूत बनाता है। आइब्रो के बाले को झड़ने से रोकने के लिए कॉटन में थोड़ा सा कच्चा दूध लगाकर लगाएं। तकरीबन 20 मिनट के बाद चेहरा ठंडे पानी से धो लें। लगातार यह तरीका अपनाने से आपको फर्क दिखाई देने लगेगा। 

 

4. अंडे की जर्दी 

PunjabKesari
अंडे में विटामिन डी और प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। अंडे को कॉटन की मदद से आइब्रो पर लगाएं। लगभग 20 मिनट के बाद ठंडे पानी से चेहरा साफ करें। 



 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News