26 APRFRIDAY2024 11:45:01 AM
Nari

Weather Update: शीतलहर व ठंड से ठिठुरे लोग,  अभी राहत मिलने की नहीं कोई उम्मीद

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 18 Jan, 2022 09:53 AM
Weather Update: शीतलहर व ठंड से ठिठुरे लोग,  अभी राहत मिलने की नहीं कोई उम्मीद

राष्ट्रीय राजधानी समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी है और कई स्थानों पर तापमान सामान्य से पांच से छह डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिन तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में दिन शीतलहर के साथ कोहरा रहने का अलर्ट जारी किया गया है। 

PunjabKesari

दिल्ली में सोमवार को 'सर्द दिन' नहीं रहा क्योंकि अधिकतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि इस मौसम के औसत से चार डिग्री कम रहा। शहर का न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक रहा। पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान में भी भारी गिरावट आई है, जो 11 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। 

PunjabKesari

मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब के गुरदासपुर में पारा 5.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि बठिंडा में 6.2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। वहीं, पटियाला में शनिवार रात का तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह, जालंधर में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस, मोगा में 6.3 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 8.7 डिग्री सेल्सियस और अमृतसर में 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में हिसार सबसे ठंडा रहा। वहां का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि, अंबाला में पारा 7.7 डिग्री सेल्सियस, सिरसा में 6.1 डिग्री सेल्सियस और गुरुग्राम में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

PunjabKesari

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, 'सर्द दिन' तब होता है, जब न्यूनतम तापमान सामान्य से कम से कम पांच डिग्री सेल्सियस नीचे जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया जाता है। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में मंगलवार सुबह हल्का कोहरा छाने की संभावना है। वहीं, दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
 

Related News