18 JUNTUESDAY2024 11:23:59 AM
Nari

वास्तु के हिसाब से तैयार करें गर्भवती महिला का कमरा , मां और बच्चे को नहीं होगा कभी कष्ट!

  • Edited By Manpreet Kaur,
  • Updated: 05 Jun, 2024 12:56 PM
वास्तु के हिसाब से तैयार करें गर्भवती महिला का कमरा , मां और बच्चे को नहीं होगा कभी कष्ट!

नारी डेस्क: गर्भवती महिला को अपनी सेहत का बहुत ध्यान रखना होता है। इस समय में तो जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ और सुरक्षित रहें इसके लिए खानपान का भी ख्याल रखा जाता है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि सिर्फ इन चीजों से ही सेहत का ध्यान नहीं रखा जा सकता दरअसल, वास्तु के अनुसार गर्भवती महिलाओं के आसपास की चीजों का भी उनके जीवन पर काफी प्रभाव पड़ता है। बताया जाता है कि गर्भावस्था के दौरान नकारात्मक शक्तियां सबसे ज्यादा मां और बच्चे की ओर आकर्षित होती है इसलिए वास्तु नियमों की पालना जरूर की जानी चाहिए। इसलिए हम आपको आज बताएंगे की गर्भवती महिलाओं का कमरा कैसा होना चाहिए या उनमें कौनसी वस्तुएं रखी जानी चाहिए। तो चलाइये अब जानते हैं। 

तांबे की कोई चीज

मान्यता है कि इससे कमरे में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। तांबा बुरी नजर से बचाता है। इसलिए तांबे की कोई भी चीज गर्भवती महिला के कमरे में रखना अच्छा होता है। 

PunjabKesari

श्रीकृष्ण के बाल रूप की फोटो लगाएं

प्रेग्नेंट महिला को अपने कमरे में श्रीकृष्ण के बाल रूप की फोटो जरूर लगानी चाहिए। साथ ही, ऐसी कोई फोटो भी लगा सकती है जिसे देखकर आपको खुशी मिलती हो। ऐसी फोटो मां और होने वाले बच्चे के मानसिक विकास के लिए शुभ माना जाता है। इस फोटो को वहां लगाएं जहां आपकी नजर बार-बार पड़ती हो।

मुस्कुराते हुए बच्चे की फोटो

गर्भवती महिला को अपने कमरे में मुस्कुराते हुए बच्चे की फोटो लगानी चाहिए। इस फोटो को वहां लगाएं जहां आपकी नजर बार-बार पड़ती हो। इससे महिला का मन खुश रहता है।

भगवान कृष्ण की बांसुरी और शंख

आप गर्भवती महिला के कमरे में भगवान कृष्ण की बांसुरी और शंख भी रख सकते हैं। ऐसा करने से बच्चा शांत और हंसमुख स्वभाव का होता है। साथ ही आप तांबे की धातु से बनी कोई एक वस्तु भी कमरे में रख सकते हैं। इससे गर्भवती महिला और बच्चे पर बुरी नजर और नकारात्मकता का असर नहीं होता और उसे वह सकारात्मक ऊर्जा में बदल देता है।

PunjabKesari

पति-पत्नी की ऐसी रखें तस्वीर

वास्तुशास्त्र के अनुसार, गर्भवती महिला के कमरे में पति-पत्नी की हंसती-मुस्कुराती तस्वीरें भी लगानी चाहिए। ऐसा करने से बच्चा अपने माता-पिता के बेहद करीब रहता है। साथ ही गर्भवती महिला हमेशा पॉजिटिव फील करती है और होने वाला बच्चा भी स्वस्थ रहता है।

मोर पंख रखें

ऐसा माना जाता है कि मोर पंख से सकारात्मक ऊर्जा आती है। कमरे में मोर पंख रखना मां और होने वाले बच्चे के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसलिए प्रेग्नेंट महिला को अपने बेडरूम में मोर पंख जरूर रखना चाहिए।

सकारात्मक किताबें पढ़ें

गर्भवती महिला के कमरे में आप रामायण या श्रीमद्भागवत पुराण भी रख सकते हैं। साथ ही इनके रोज पढ़ने से इसका शुभ असर बच्चे पर पड़ता है। वह बच्चा काफी संस्कारी भी होता है। माना जाता है रोज यह ग्रंथ पढ़ने से बच्चा भगवान की देखरेख में रहता है।

गर्भवती महिलाओं के कमरे में ना रखें ये चीजें

- गर्भावस्था के दौरान नौ महीने तक पति-पत्नी दोनों को ही दक्षिण दिशा की तरफ सिर करके सोना चाहिए। दक्षिण दिशा में पैर रख कर सोने से अशुभ होता है।
- गर्भवती महिला के कमरे में पितरों की फोटो नहीं होनी चाहिए।
- कमरे में कोई भी हिंसक तस्वीर भी नहीं होनी चाहिए। जैसे महाभारत या जंगली जानवर की फोटो।

PunjabKesari
- गर्भावस्था के दौरान महिला को अपने बालों को खुला नहीं रखना चाहिए खास तौर पर सोते समय।
- गर्भावस्था के दौरान जिस कमरे में महिला सोती है उसके बेड़ के नीचे टूटी फटी और पुरानी चीजें जमा नहीं होनी चाहिए।
- कमरे में कभी भी महाभारत, चाकू-छूरी, मायूसी वाली तस्वीरों को नहीं रखनी चाहिए। ऐसी मान्यता है गर्भवती स्त्री को सुई-धागे का काम भी नहीं करना चाहिए, इससे बच्चे की सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।


 

Related News