23 APRTUESDAY2024 3:00:40 PM
Nari

डैंड्रफ हो या झड़ते बाल, छुटकारा दिलाएंगे दही के ये Hair Mask

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 11 Jan, 2020 11:38 AM
डैंड्रफ हो या झड़ते बाल, छुटकारा दिलाएंगे दही के ये Hair Mask

दही में विटामिन, प्रोटीन, कैल्शियम आदि तत्वों की भरपूर मात्रा होने के कारण यह खाने के साथ-साथ बालों पर लगाने के भी काम आता है। इसमें पाएं जाने वाले पौष्टिक तत्व बालों के टूटने-गिरने, ड्राई होने की समस्याओं से छुटकारा दिलाते हैं। यह बालों को मॉश्चर प्रदान कर उसे जड़ों से मजबूत कर बढ़ने में मदद करता है। चलिए आज आपको बताते हैं बालों की अलग-अलग समस्या के लिए बेस्ट हेयर मास्क...

डैंड्रफ के लिए

विटामिन बी, डी, प्रोटीन, कैल्शियम आदि पौष्टिक तत्वों से भरपूर दही बालों के लिए फायदेमंद होता है। इसे बालों में लगाने से डैंड्रफ की समस्या से राहत मिलती है। इसके लिए अपने बालों की लेंथ के हिसाब से दही लें। उसे स्कैल्प से लगाते हुए सारे बालों पर लगाएं। 15-20 मिनट तक इसे ऐसे ही छोड़ दें। बाद में गुनगुने पानी से इसे धो लें।

Image result for dandruff hair,nari

टूटते बालों के लिए

दही में मेथी के बीजों का पाउडर मिक्स कर लगाने से बालों का झड़ना कम होता हैं। इसके लिए एक बाउल में 1 कप दही, 1/2 कप मेथी के बीज का पाउडर डाल कर अच्छे से मिक्स करें। तैयार मिश्रण को बालों की जड़ों से लगाते हुए सारे बालों पर लगाएं। 10-15 मिनट के लिए रहने दें। बाद में बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। इससे बालों के झड़ने की समस्या कम होकर सिल्की, स्मूद होने में मदद मिलेगी।

Image result for curd,nari

बालों की ग्रोथ के लिए

दही के साथ आंवला मिलाकर लगाने से बालों के रोम मजबूत होकर तेजी से बढ़ते हैं। इसके लिए एक कटोरी में 1 टेबलस्पून दही को 1 टेबलस्पून आंवला पाउडर में मिलाएं। तैयार मिश्रण को स्कैल्प और बालों पर लगाएं। इसे 30 मिनट लगा रहने दें। बाद में बालों को शैंपू से धो लें।

रूखे बालों के लिए

बालों के बेजान और ड्राई होने की समस्या में दही के साथ एग वाइट का इस्तेमाल करना चाहिए। इसमें पाएं जाने पौष्टिक तत्व बालों की ड्राईनेस को खत्म कर इनमें नमी पहुंचाते हैं। साथ ही बालों को डैमेज बालों की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। इसे लगाने का लिए 1 कप दही में 1 एग वाइट डाल कर स्मूद सा पेस्ट तैयार करें। इसे बालों पर 30 मिनट तक लगाने के बालों को शैंपू से धो लें। इससे बालों को नमी मिलने के साथ बाल सॉफ्ट और शाइनी होंगे।

Image result for curd and egg,nari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News