10 MAYFRIDAY2024 10:07:38 AM
Nari

Shahrukh -Gauri ऐसे बनें परफेक्ट बॉलीवुड कपल, कमिटमेंट और विश्वास से बनाया रिश्ता मजबूत

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 02 Nov, 2022 03:17 PM
Shahrukh -Gauri ऐसे बनें परफेक्ट बॉलीवुड कपल, कमिटमेंट और विश्वास से बनाया रिश्ता मजबूत

शादी का रिश्ता बड़ा ही नाजुक होता है। इसमें प्यार के साथ ही सम्मान भी बहुत जरूरी होता है। जहां आम आदमी एक दूसरे की जरूरतों में लापरवाही कर देते हैं जिसके चलते आजकल शादी का रिश्ते बहुत जल्दी टूट जाते है। लेकिन ऐसे समय में जब रिश्ते में धोखा देना और पार्टनर का सम्मान ना करना आम लोगों में भी आम बात है, बॉलीवुड में एक ऐसा कपल है जो अलग धर्म और ग्लैमर की दुनिया का हिस्सा होने के बाद भी 25 साल से एक-दूसरे का साथ निभा रहे हैं। आईए आज शाहरूख खान के जन्मदिन के मौके पर जानते है उनके कुछ खास गुण जो बनाते है उन्हें बनाते हैं परफेक्ट कपल।

PunjabKesari

फैमिली को त्वज्जो देना

 

शाहरूख खान ने खुद के दम पर करियर बनाया हैं। इसका सीधा सा मतलब यह है कि उन्होंने इस स्टारडम को हासिल करने के लिए काफी मेहनत की है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उन्होंने परिवार पर ध्यान देना छोड़ दिया। गौरी खुद इस बात की तारीफ करती हैं कि स्ट्रगल से लेकर स्टारडम और काम में व्यस्त होने पर भी शाहरुख अपनी फैमिली को पहली प्रायॉर्टी पर रखते हैं और उसके लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं।

 

 

कमिटमेंट और ढेर सारा प्यार

 

शाहरुख और गौरी की लव-स्टोरी साधारण लेकिन बहुत खूबसूरत है। शाहरुख- गौरी की खूबसूरती पर मर-मिटे थे वहीं गौरी को शाहरुख का स्वभाव, उनका आत्म-विश्वास काफी अच्छा लगा था। दोनों के लिए शादी करना आसान नहीं थी, क्योंकि दोनों अलग धर्मों के थे और साथ ही शाहरुख  उस समय सैटल नहीं थे। शाहरुख को गौरी के परिवार को मनाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी।  लेकिन दोनों परिवार को मनाने में सफल रहे और 25 अक्टूबर,1991 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। ये दोनों का कमिटमेंट और प्यार ही था कि दोनों अपने सपने को पूरा कर पाए।

 

विश्वास

 

किसी भी रिश्ते की बुनियाद विश्वाश होता है। खासकर बॉलीवुड में तो लिंकअप की खबरें आम है और शाहरूख को भी इसका सामना करना पड़ा। जहां प्रिंयका चोपड़ा से उनकी लिंकअप  की खबरें आई तो उस समय मीडिया की बातों में ना आ के गौरी ने पति शाहरूख  पर  विश्वास रखा, जिसके चलते उनका रिश्ता इतना कामयाब है। 

PunjabKesari

करियर का किया सम्मान

 

प्यार के आलवा पार्टनर का सम्मान करना भी उतना ही जरुरी है। गौरी और शाहरुख ने भी एक दुसरे के करियर का सम्मान किया और काम की तारीफ की है। जहां गौरी ने शाहरुख के एकटिंग करियर को सपोर्ट किया है वहीं उन्होनें खुद की भी पहचान बनाई  है। वो एक सफल इंटीरियर डिजाइनर हैं।  शाहरुख  ने भी अपनी पत्नी के काम की तारीफ की है।

 

कॉमन दोस्तों का ग्रुप

 

शाहरुख और गौरी एक कूल कपल है, जिनके बहुत से कॉमन फैडस है जैसे करण जौहर, रितिक रौशन, फराह खान और भावना पांडे। जिससे वो दोनों एक-दूसरे के साथ-साथ अपने दोस्तों के साथ भी इंजॉय करते है। यह इनको और भी करीब लाता है।

इन्हीं सब कारणों से  शाहरुख- गौरी की शादी इतनी मजबूत है और उनका प्यार एक-दूसरे के लिए सिर्फ बढ़ रहा है क्योंकि दोनों एक-दूसरे को इतने अच्छे से समझते हैं। 

Related News