नारी डेस्क : भोजपुरी सिनेमा की बात हो और आम्रपाली दुबे का नाम न आए, ऐसा शायद ही कभी होता है। अपनी खूबसूरती, सादगी और दमदार अदाकारी से आम्रपाली ने भोजपुरी इंडस्ट्री में एक खास मुकाम बनाया है। रील लाइफ में उनकी जोड़ियां और रोमांस हमेशा चर्चा में रहे हैं, लेकिन अब उनकी पर्सनैलिटी का एक नया पहलू देखने को मिल रहा है 'बिग बॉस 20' के घर में।
आम्रपाली दुबे की बिग बॉस में धमाकेदार एंट्री
शो में धमाकेदार एंट्री लेने वाली आम्रपाली ने शुरुआत से ही साफ कर दिया कि वो सिर्फ ग्लैमर के लिए नहीं, बल्कि अपने बेबाक अंदाज के साथ गेम खेलने आई हैं। तो चलिए, आज आपको बताते हैं आम्रपाली दुबे के उस सफर की कहानी, जिसमें डॉक्टर बनने के सपने से लेकर भोजपुरी सिनेमा की क्वीन बनने तक का सफर शामिल है।
डॉक्टर नहीं, एक्ट्रेस बनने का था सपना
आम्रपाली दुबे का नाम आज भोजपुरी सिनेमा के बड़े चेहरों में लिया जाता है। लेकिन कभी उनके परिवार ने उनके लिए कुछ और ही सपना देखा था। परिवार चाहता था कि आम्रपाली पढ़ाई करें और आगे चलकर डॉक्टर बनें। लेकिन आम्रपाली का मन पढ़ाई से ज्यादा एक्टिंग और मॉडलिंग में लगता था। बचपन से ही उनका अंदाज काफी चुलबुला था। खुद आम्रपाली कई मौकों पर बता चुकी हैं कि उन्हें लोगों की नकल उतारना और मस्ती करना काफी पसंद था। धीरे-धीरे एक्टिंग का शौक जुनून में बदलने लगा और कॉलेज के दिनों में उन्होंने ऑडिशन देना शुरू कर दिया।
ये भी पढ़ें:शख्स की अक्ल दाढ़ में उगा अमरूद का पौधा, डॉ. ने भी पहली बार देखा ऐसा केस
टीवी से शुरू हुआ एक्टिंग का सफर
आम्रपाली की किस्मत तब बदली, जब उन्हें टीवी शो 'सात फेरे' के लिए चुना गया। इसके बाद उन्होंने रहना है तेरी पलकों की छांव में, मेरा नाम करेगी रोशन और हॉरर नाइट्स जैसे टीवी प्रोजेक्ट्स में काम किया। यानी भोजपुरी सिनेमा में आने से पहले ही आम्रपाली टीवी की दुनिया में अपनी पहचान बनाना शुरू कर चुकी थीं। लेकिन उन्हें शायद खुद भी नहीं पता था कि उनका सबसे बड़ा करियर ब्रेक अभी बाकी है। साल 2014 में आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी स्टार निरहुआ के साथ फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी में काम किया। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला और आम्रपाली की किस्मत जैसे रातों-रात बदल गई। इसके बाद दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया।
फिल्मों के साथ पर्सनल लाइफ भी चर्चा में
निरहुआ हिंदुस्तानी 2, आशिक आवारा, बम बम बोल रहा है काशी और राम लखन जैसी फिल्मों में आम्रपाली ने अपनी एक्टिंग से भोजपुरी दर्शकों के बीच मजबूत पकड़ बनाई। लेकिन आम्रपाली की कहानी सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं है। उनकी पर्सनल लाइफ और रिलेशनशिप को लेकर भी समय-समय पर चर्चाएं होती रही हैं।
उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को देखकर फैंस ने कई बार उनके नाम को को-स्टार्स के साथ जोड़ा, लेकिन आम्रपाली ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा काफी संभलकर बात की है। यानी पर्दे पर रोमांस भले ही खूब नजर आया हो, लेकिन असल जिंदगी में आम्रपाली की कहानी काफी अलग रही है। डॉक्टर बनने के परिवार के सपने से लेकर टीवी की दुनिया और फिर भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल होने तक… आम्रपाली दुबे का सफर आसान नहीं रहा।
आपको कैसी लगती हैं आम्रपाली दुबे?
आज वो सिर्फ भोजपुरी फिल्मों का बड़ा नाम नहीं हैं, बल्कि 'बिग बॉस 20' में भी अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं।अब आम्रपाली के फैंस को इंतजार है कि 'बिग बॉस 20 घर में उनका अगला कदम क्या होगा और क्या उनकी बेबाकी उन्हें बिग बॉस की ट्रॉफी तक पहुंचा पाएगी? Well आपको आम्रपाली कैसी लगती हैं हमे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताए