03 OCTSATURDAY2026 5:39:20 AM
Nari

'बिग बॉस 20' में Salman Khan की बिगड़ी तबीयत? भाईजान ने बताया असली सच

  • Edited By Monika,
  • Updated: 20 Sep, 2026 11:35 AM
'बिग बॉस 20' में Salman Khan की बिगड़ी तबीयत? भाईजान ने बताया असली सच

नारी डेस्क : 'बिग बॉस 20' का नया प्रोमो सामने आने के बाद सलमान खान की तबीयत को लेकर फैंस परेशान हो गए। प्रोमो में सलमान जमीन पर लेटे नजर आए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी सेहत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। अब खुद सलमान खान ने इस पूरे मामले पर सफाई दी है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर बताया कि उनकी तबीयत बिल्कुल ठीक है और प्रोमो में दिखाया गया सीन दरअसल एक प्रैंक का हिस्सा था।

PunjabKesari

सलमान ने बताया- बिल्कुल ठीक है सेहत

सलमान खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा नोट शेयर किया। उन्होंने साफ किया कि उनकी सेहत को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। एक्टर ने लिखा कि भगवान की कृपा से उनकी तबीयत बिल्कुल ठीक है। सलमान ने प्रोमो की एडिटिंग पर भी सवाल उठाया। उनके मुताबिक, जिस तरह से प्रोमो को एडिट करके रिलीज किया गया, उससे पूरे सीन का असली मकसद ही बदल गया और दर्शकों को लगा कि सलमान की तबीयत सच में खराब हो गई थी।

PunjabKesari

क्यों किया गया था ये प्रैंक?

सलमान के मुताबिक, इस पूरे सीन का मकसद काजी तौकीर के उस व्यवहार को सामने लाना था, जिसमें वह शो के अंदर अपनी तबीयत खराब होने का नाटक कर रहे हैं। एक्टर ने समझाया कि काजी ने मनोरंजन के लिए अपनी सेहत को लेकर एक्टिंग की, जबकि घर के बाकी कंटेस्टेंट्स को इसकी सच्चाई नहीं पता थी। इसलिए वे काजी की तबीयत को लेकर सच में परेशान हो रहे थे। सलमान ने इसी स्थिति को दिखाने के लिए प्रैंक किया था। लेकिन प्रोमो की एडिटिंग ऐसी हुई कि दर्शकों को लगा कि सलमान खुद किसी स्वास्थ्य समस्या से गुजर रहे हैं।

प्रोमो की एडिटिंग पर मांगी माफी

सलमान ने प्रोमो के गलत तरीके से एडिट होने को लेकर दर्शकों से माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि प्रोमो को जिस तरह से पेश किया गया, उससे ऐसा लग रहा था जैसे उनकी खराब तबीयत को शो के प्रमोशन के लिए इस्तेमाल किया जा रहा हो। एक्टर ने साफ किया कि उनका मकसद ऐसा नहीं था और उन्होंने मेकर्स की ओर से भी दर्शकों से माफी मांगी। इसके बाद सलमान खान ने एक और इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की। इसमें उन्होंने बताया कि 'बिग बॉस' ने प्रोमो को ठीक कर दिया है और इसके लिए उन्होंने शो को धन्यवाद दिया।

यें भी पढ़ें : देसी नुस्खा! मल के साथ बाहर निकल जाएगा Bad Cholesterol, दही में मिलाकर खा लें ये चीज़

Related News