06 MAYMONDAY2024 9:26:01 AM
Nari

बढ़ा हुआ Cholestrol लेवल होगा कम, इन चीजों को बनाएं Daily Diet का हिस्सा

  • Edited By palak,
  • Updated: 22 Jun, 2023 09:29 AM
बढ़ा हुआ Cholestrol लेवल होगा कम, इन चीजों को बनाएं Daily Diet का हिस्सा

गलत खान-पान और बदलता लाइफस्टाइल आज कई तरह की बीमारियों को जन्म दे रहा है। उन्हीं में से एक है कोलेस्ट्रॉल का बढ़ा हुआ लेवल। शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने के कारण हार्ट अटैक जैसी खतरनाक बीमारी का जोखिम बढ़ जाता है। इसके अलावा नसों में ब्लॉकेज और सूजन आना जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं। ऐसे में इसे नियंत्रित करना आवश्यक है। कोलेस्ट्रॉल के बढ़ते स्तर को कम करने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ चीजें शामिल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में....

सब्जियां 

आप अपनी डेली डाइट में हैल्दी सब्जियां शामिल कर सकते हैं। खासकर हाई फाइबर से भरपूर सब्जियों को आप अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। यह हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में मदद करेंगी। सेब, नाशपाती, किडनी, बीन्स, ब्रसेल्स स्प्राउट्स जैसे हाई फाइबर फूड्स खून में मौजूद कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करेंगे। 

PunjabKesari

कच्चा प्याज 

कच्चा प्याज और लहसुन को आप अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं। कच्चे प्याज को सलाद के तौर पर और लहसुन को सब्जी में डालकर आप अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। 

सरसों का तेल 

खाने में सरसों का तेल आप शामिल कर सकते हैं। खाना बनाने के लिए इसका इस्तेमाल करके आप कोलेस्ट्रॉल का लेवल कंट्रोल कर सकते हैं। 

PunjabKesari

नींबू 

नींबू को आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। नींबू ब्लॉकेज को ठीक करने में भी मदद करता है। रोजाना एक गिलास नींबू पानी जरुर पिएं। इसमें मौजूद साइट्रिक एसिड और वविटामिन-सी ब्लड वेसेल्स में चिपके हुए ऑयल मॉलिक्यूल्स बाहर निकालने में मदद करता है। इसके अलावा नींबू पानी ब्लड वेसेल्स में चिपके में ट्राइग्लिसराइड को शरीर में जमा होने से रोकता है जिससे हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या दूर होगी।

ड्राई फ्रूट्स 

नाश्ते में ड्राई फ्रूट्स शामिल करके आप हैल्दी रह सकते हैं। इससे आपकी बॉडी को ताकत मिलेगी बल्कि हाई कोलेस्ट्रॉल की प्रॉब्लम भी दूर होगी। 

PunjabKesari

ऑलिव ऑयल 

सेहत के लिए ऑलिव ऑयल बहुत ही लाभकारी माना जाता है खाना पकाने के लिए आप इस तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें बना खाना आपको नुकसान भी नहीं पहुंचाएगा और आप हैल्दी भी रहेंगे। 

फल 

पौषक तत्वों से भरपूर फल को आप अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं। इनमें मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करेंगे। 

PunjabKesari

Related News