26 APRFRIDAY2024 8:15:11 PM
Nari

कंगाली की ओर ले जाती है घर में रखी ये चीजें!

  • Edited By neetu,
  • Updated: 14 Sep, 2020 11:08 AM
कंगाली की ओर ले जाती है घर में रखी ये चीजें!

ऐसा अक्सर लोग कहते हैं कि उन्हें अपनी मेहनत का पूरा फल नहीं मिलता है। मगर इसके पीछे उनके द्वारा ही जाने- अनजाने में की गई गलतियां होती है। ऐसे में बात अगर घर को सजाने की करें तो लोग बहुत ही अलग और अट्रैक्टिव चीजों को लगाना पसंद करते हैं। मगर वास्तु के अनुसार घर में पड़ी व लगी ये चीजें हम पर अपना अच्छा व बुरा प्रभाव डालती है। ऐसे में कुछ चीजों के कारण कारोबार, नौकरी आदि से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ता है। धन की देवी के नाराज हो जाने से पैसों की किल्लत का सामना करना पड़ता है। तो चलिए जानते हैं इससे जुड़ी अन्य बातों के बारे में...

नटराज की मूर्ति

भगवान शिव के तांडव करती हुई मूर्ति को घर में रखने से परहेज करना चाहिए। इससे घर का सकारात्मक माहौल नाकारात्मक में बदल जाता है। ऐसे में अन्न व धन से जुड़ी परेशानियां हो सकती है।

nari,PunjabKesari

कांटेदार पौधे

वास्तु के अनुसार, घर पर कांटेदार पौधे लगाने से बचना चाहिए। इससे घर में नेगेटिविटी बढ़ती है। ऐसे में घर का माहौल खराब, तनावपूर्ण रहने के साथ आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कारोबार व नौकरी में रूकावटें आने के साथ काम बनते- बनते बिगड़ने लगते हैं। 

nari,PunjabKesari

 

छत पर पड़ा कबाड़

वास्तु के अनुसार, घर की साफ-सफाई पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। खासतौर पर घर की छत पर कोई भारी व बेकार सामान नहीं रखना चाहिए। इसतरह घर में गंदगी होने से देवी लक्ष्मी नाराज होकर उस घर से चली जाती है। इसके कारण जीवन में कंगाली आनी लगती है। 

पुराने कपड़े

ज्यादा साल पुराने और फटे कपड़ों को पहनने से भी वास्तुदोष पैदा होता है। इससे व्यक्ति के अंदर नकारातमक विचार और सोच जन्म लेती है। साथ ही कारोबार व नौकरी के रास्ते में मुुसीबतें व परेशानियां होने लगती है। ऐसे में पुराने कपड़ों को पहनने की जगह इसे किसी जरूरतमंद या गरीब को दान में देना ही सही रहेगा। 

nari,PunjabKesari

टूटा शीशा

घर पर लगा शीशा या शीशे की कोई चीज टूट जाने पर उसे तुरंत घर से बाहर निकाल देना चाहिए। असल में, शीशे का टूटना शुभता का प्रतीक है। कहा जाता है कि इसके टूटने से घर पर आने वाली बला दूर हो जाती है। मगर इसके विपरित टूटे कांच को घर पर रखने से शारीरिक, मानसिक व आर्थिक रूप से परेशानियां झेलनी पड़ती है। देवी लक्ष्मी के नाराज हो जाने के से घर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।  

nari,PunjabKesari

हिंसक तस्वीरें

अक्सर लोग घरों को सजाने के लिए अलग-अलग तस्वीरें व पेंटिंग लगाना पसंद करते हैं। मगर बात हम वास्तु की करें तो घर का माहौल खुशनुमा व एकतापूर्ण बनाए रखने के लिए हिंसक, डरावनी और ताज महल की तस्वीरें, पेंटिंग नहीं लगानी चाहिए। ऐसी तस्वीरों से घर की खुशहाली दूर हो तनाव भरा माहौल बनने लगता है। 

 

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News