19 APRFRIDAY2024 4:37:16 AM
Nari

गहनों की खोई हुई चमक वापिस दिलाएंगे ये घरेलू टिप्स

  • Edited By neetu,
  • Updated: 22 Jun, 2020 02:51 PM
गहनों की खोई हुई चमक वापिस दिलाएंगे ये घरेलू टिप्स

सोने व चांदी के गहने पहनना सभी महिलाओं को पसंद होता है। मगर सही देखभाल न करने से गहने गंदे और अपनी चमक खोने लगते है। ऐसे में इसे बाहर से साफ करवाने में बहुत पैसे खर्च करने पड़ते है। ऐसे में आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताते है, जिसे आप अपने गंदे गहनों की चमक वापिस पा सकते है। तो चलिए जानते है उन घरेलू नुस्खों के बारे में...

वॉशिंग पाउडर

आप अपनी ज्वैलरी को वॉशिंग पाउडर के साथ साफ कर सकते है। इसके लिए एक बाउल में गुनगुना पानी और थोड़ा सा वॉशिंग पाउडर मिक्स करें। इसके बाद इसमें सोने और चांदी के गहनों को डालकर टूथब्रश की मदद से धीरे-धीरे थोड़ी देर रगड़े। उसके बाद इसे साफ पानी से धो लें। 

अमोनिया

एक बाउल में गुुनगुना पानी डालकर उसमें अमोनिया पाउडर डालकर मिक्स करें।फिर इस पानी में 2- 3 मिनट गहनों को भिगोकर रखें। फिर गहनों को टूथब्रश की मदद से हल्के हाथों से रगड़ते हुए साफ करें। इसे यूज करते समय ध्यान रखें कि गहनों पर कोई मोती या रत्न न लगा हो। नहीं तो उसके खराब होने के चांचिस होते है। 

टूथपेस्ट

टूथपेस्ट से भी आप अपने गहनों को साफ कर सकते है। इसके लिए ब्रश पर थोड़ी सी टूथपेस्ट लगाकर उसे गहनों पर रगड़ें। थोड़ी देर ऐसा करने के बाद गहनों को साफ पानी से धो लें। इससे गहनों पर चमक उठेंगे। नमक

इसके लिए गुनगुने पानी में नमक मिक्स गहनों को कुछ देर भिगोकर रखें। फिर गहनों को ब्रश की मदद से साफ करें। बाद में साफ पानी से गहनों को धो लें। 

फॉयल पेपर

फॉयर पेपर भी गहनों को साफ करने में काफी फायदेमंद होता है। इसे यूज करने के लिए एक बर्तन को चारों तरफ एल्यूमिनियम फॉयल को कवर करें। इसके बाद इसमें बेकिंग सोडा को गहनों पर लगाएं। अब इस बाउल में पानी डालकर पानी का रंग बदलने तक  गैस पर उबालें। इससे गहनों की सारी गंदगी पानी में आ जाएगी। आपके गहनें बिल्कुल साफ और चमकदार हो जाएंगे। 

रबड़

आम बच्चों वाली इरेजर को चांदी के गहनों पर रगड़ कर उसे साफ करें। इसे गहनों पर जमा गंदगी तेजी से सफ हो जाएगी। बस इसके लिए रबड़ को हल्के हाथों से तब तक रगड़े जब तक गहने साफ और चमकदार न हो जाए। 

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News