25 APRTHURSDAY2024 7:30:26 PM
Nari

भारत के ये 4 ऐतिहासिक मकबरे, अपनी वास्तुकला से हर किसी को करते हैं आकर्षित

  • Edited By neetu,
  • Updated: 03 May, 2021 05:42 PM
भारत के ये 4 ऐतिहासिक मकबरे, अपनी वास्तुकला से हर किसी को करते हैं आकर्षित

घूमने के मामले में हर किसी का अलग-अलग शौक होता है। कई लोगों को एडवेंचर्स ट्रिप पसंद आते हैं तो कुछ लोग ऐतिहासिक चीजों का शौक रखते हैं। ऐसे में आज हम आपको भारत के 4 शानदार ऐतिहासिक इमारतों के बारे में बताते हैं। ये ऐसे मकबरे हैं जो पूरे भारत में अपनी खूबसूरती व अलग कलाकारी से मशहूर है। साथ ही ये जल्दी ही किसी को भी अपनी सुंदरता से आकर्षित करते हैं। 

हुमायूं का मकबरा

भारत देश में हुमायूं का मकबरा सबसे बड़ा माना जाता है। यह दिल्ली में स्थापित है। बात इस मकबरे के निर्माण की करें तो इसे उनकी बेगम (पत्नी) हमीदा बानो बेगम ने बनवाया था। इस मकबरे का डिजाइन मिराक मिर्जा घियास द्वारा किया गया था। कहा जाता है कि इस मकबरे को देखने के लिए हर साल भारी गिनती में पर्यटक आते हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

अकबर का मकबरा

अकबर का मकबरा उत्तर प्रदेश के आगरा शहर बना हुआ है। इसका निर्माण खुद अकबर ने सन 1605 में करवाया था। फिर 1613 में इस मकबरे का निर्माण उनके बेटे जहांगीर द्वारा किया गया। इसे बनाने के लिए संगरमरमर और लाल बलुआ पत्थर का इस्तेमाल किया गया। ऐसे में इस सुंदर मकबरे की कलाकारी देखने के लिए लाखों की गिनती में हर साल यात्री आते हैं। 

PunjabKesari

PunjabKesari

शेर शाह सूरी का मकबरा

यह आकर्षित मकबरा बिहार में बना हुआ है। शेर शाह सूरी मुगलों के ताकतवर योद्धा थे। उन्होंने साल 1540 से 1545 साल तक शासक किया। साल 1545 में एक आकस्मिक विस्फोट होने से उनकी मौत हो गई। फिर लाल बलुआ पत्थरों व सुंदर वास्तुकला की मदद से इस मकबरे को बनवाया गया। इस मकबरे का निर्माण वास्तुकार अलीवाल खान द्वारा किया है। इस सुंदर मकबरे को देखने के लिए हर साल दूर-दूर से लोग आते हैं। 

PunjabKesari

PunjabKesari

हजीरा मकबरा

हजीरा मकबरा गुजरात के वडोदरा शहर में बना है। यह कुतुबुद्दीन मुहम्मद खान की याद में बनवाया गया था। कहा जाता है कि इस मकबरे का निर्माण अकबर के शासनकाल में हुआ था। कुतुबुद्दीन मुहम्मद अकबर के बच्चे सलीम और नौरंग खान के ट्यूटर थे। माना जाता है कि वे गुजरात के आखिरी सुल्तान मुजफ्फर III द्वारा युद्ध में हार गए थे। फिर उनकी कब्र को यहां बनवाया गया। 

PunjabKesari

PunjabKesari

Related News