22 FEBSUNDAY2026 10:00:59 AM
Nari

Boss के तानों से परेशान थी महिला, बदला लेने के लिए आग लगाकर उड़ा दिया गोदाम

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 12 Dec, 2021 10:19 AM
Boss के तानों से परेशान थी महिला, बदला लेने के लिए आग लगाकर उड़ा दिया गोदाम

बदले की भावना इंसान का सब कुछ बर्बाद कर देती है। कुछ लोग गुस्से से इतने पागल हो जाते हैं कि वह अपने दुश्मन को नुक्सान पहुंचाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला थाईलैंड में, यहां बॉस से परेशान एक महिला ने जो किया उसकी कल्पना शायद ही कोई कर सकता था। 

 

प्लानिंग के साथ उड़ाया गोदाम

इस महिला ने गुस्से में उसी गोदाम को उड़ा दिया जहा वह काम करती थी।  जब महिला से इसकी वजह जानी गई तो उसने बताया कि- वो अपने बॉस से गुस्सा थी। बॉस की शिकायतों और 'तनाव पैदा करने की आदत से तंग आ गई थी और फिर प्लानिंग के साथ इस गोदाम में धमाका कर दिया। उसने  कागज के टुकड़े में आग लगाकर इसे एक फ्यूल कंटेनर पर फेंक दिया। 

 

सीसीटीवी फुटेज आई सामने

इस पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें देखा गया है कि गोदाम प्रमुख के रूप में काम करने वाली 38 साल की एन श्रियाकंटेनरों की एक लाइन के पीछे एक कागज के टुकड़े के साथ गोदाम में चल रही है। देखते ही देखते आग  तेजी से फैल गई और गोदाम  धूं धूं कर जलने लगा। 


 9 साल से इस कंपनी में काम कर रही थी महिला

मौके पर 40 से अधिक दमकल गाड़ियां पहुंची। आपातकालीन सेवाओं को आग पर काबू पाने में करीब 4 घंटे लग गए। बताया गया कि कंटेनर में हजारों गैलन तेल था। गोदाम के कर्मचारियों ने बताया कि महिले पिछले 9 साल से यहां काम रही है। लेकिन वो ऐसा कदम उठाएगी अंदाजा नहीं था।
 

Related News