07 APRTUESDAY2026 3:05:01 PM
Life Style

तारक मेहता के 'दया बेन' के घर पसरा मातम,  एक्ट्रेस के सिर से उठा पिता का साया

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 07 Apr, 2026 01:27 PM
तारक मेहता के 'दया बेन' के घर पसरा मातम,  एक्ट्रेस के सिर से उठा पिता का साया

नारी डेस्क: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम 'दया बेन' उर्फ ​​दिशा वकानी अपने जीवन के सबसे भावनात्मक पलों में से एक से जूझ रही हैं। उनके पिता भीम वकानी ने 84 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। दिशा के पिता भीम वकानी गुजराती फिल्मों के मशहूर अभिनेता थे और उनके निधन की खबर की पुष्टि तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता असित कुमार मोदी ने की।

PunjabKesari
दिशा वकानी के पिता, भीम वकानी के निधन की खबर TMKOC के प्रोड्यूसर असित मोदी ने मीडिया को दी। उनके निधन का कारण बताते हुए असित ने कहा कि यह अनुभवी अभिनेता काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। भीम वकानी के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताते हुए असित ने कहा- “वह बीमार नहीं थे, सुबह उनके परिवार से पता चला कि हद में एक्सपायर हो गए हैं। भीम वकानी खुद एक अच्छे पेंटर, एक्टर और डायरेक्टर थे। लगान फिल्म में भी काम किया था उन्होंने। उनकी बेटी दिशा वकानी को जब दया बेन के रोल में मशहूर मिली तो उनका बहुत बड़ा योगदान था। दिशा का करियर बनाने में उनका बहुत योगदान था। मेरा और उनका एक दम परिवार जैसा रिश्ता था जब भी मुंबई आते थे वे मेरे घर आते थे, हम साथ में घूमते थे। उनके जाने से ऐसा लग रहा है जैसे मेरे परिवार से कोई चल गया है।”

PunjabKesari
बहुत कम लोग यह जानते हैं कि दिशा वकानी के पिता, भीम वकानी एक जाने-माने गुजराती व्यक्तित्व थे। उन्होंने बॉलीवुड की कुछ सबसे मशहूर फ़िल्मों में भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं।  इस लोकप्रिय गुजराती अभिनेता ने साल 2001 में आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म, 'लगान: वन्स अपॉन ए टाइम इन इंडिया' में एक सहायक भूमिका निभाई थी। उन्हें शाहरुख खान की स्वदेस: वी, द पीपल और माधुरी दीक्षित की फिल्म लज्जा में एक और महत्वपूर्ण भूमिका में देखा गया था। दिलचस्प बात यह है कि दिशा वकानी और उनके भाई मयूर वकानी की तरह ही उनके पिता भीम वकानी भी लोकप्रिय शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आए थे। उन्होंने दयाबेन के ससुर चंपकलाल गाड़ा के करीबी दोस्त 'मावजी छेदा' की भूमिका निभाई।
 

Related News