17 SEPTHURSDAY2026 12:17:49 AM
Nari

ग्रहों के राजा सूर्य बदलने जा रहे हैं चाल, इन 5 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 11 Sep, 2026 08:58 AM
ग्रहों के राजा सूर्य बदलने जा रहे हैं चाल, इन 5 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

नारी डेस्क: सूर्य देव एक बार फिर बड़ा परिवर्तन करने जा रहे हैं।  17 सितंबर 2026 को सूर्य देव सिंह राशि से निकलकर अपनी मित्र राशि कन्या में गोचर करेंगे, वैदिक ज्योतिष के अनुसार यह एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना मानी जाती है।   सूर्य को ग्रहों का राजा माना गया है और इसका गोचर जीवन, आत्मविश्वास, स्वास्थ्य, सरकारी कार्य और सम्मान पर सीधा असर डालता है। इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है कुछ के लिए लाभदायक तो कुछ के लिए चुनौतिपूर्ण होता है। चलिए जानते हैं किन राशि वलों की चमकेगी किस्मत 


इन राशि वालों को मिलेगा सुनहरा मौका

ग्रहों के राजा सूर्य का राशि परिवर्तन  17 सितंबर को सुबह 7:58 बजे होगा, सूर्य कन्या रा​शि में 1 माह तक रहेंगे।  सूर्य का गोचर मेष वालों के काम, जिम्मेदारियों और दिनचर्या पर ध्यान बढ़ा सकता है। यह रुके हुए कार्यों को व्यवस्थित करने और अपनी पेशेवर कार्यक्षमता को बढ़ाने का एक बेहतरीन समय है। इसके अलावा  वृषभ वालों की रचनात्मकता, शिक्षा और व्यक्तिगत रुचियों को काफी बढ़ावा मिल सकता है। 


खुलेंगे तरक्की के रास्ते

सूर्य राशि परिवर्तन से परिवार, घर और संपत्ति से जुड़े मामलों पर मिथुन वालों को ध्यान की आवश्यकता हो सकती है।  यह घर को व्यवस्थित करने और लंबे समय से चले आ रहे घरेलू मुद्दों को सुलझाने का अच्छा समय है। इसके अलावा सूर्य का गोचर धनु राशि वालों के लिए करियर के रास्ते खोलेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन, सैलरी में बढ़ोतरी या मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। 


रोजाना  सूर्य को दें अर्घ्य

सूर्य का गोचर मकर राशि वालों के लिए उच्च शिक्षा, प्रोफेशनल डेवलपमेंट और लंबी दूरी की यात्रा में मददगार हो सकता है।  छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में मनमुताबिक सफलता मिलने के योग हैं। इसलिए संभव हाे सके तो रोजाना  सूर्य को अर्घ्य देने के साथ आदित्य ह्रदय स्तोत्र या "ॐ घृणि: सूर्याय नमः" मंत्र का जाप करें। गायत्री मंत्र और हनुमान चालीसा का पाठ भी लाभदायक रहेगा।
 

Related News