
90 के दशक की एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी के बेटे प्रियांक शर्मा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। प्रियांक ने क्रीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी संग सात फेरे लिए। बाॅलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर हाल ही में मौसेरे भाई प्रियांक की शादी में शामिल होने के लिए मालदीव पहुंची थी। इसी बीच शादी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही हैं।
इन तस्वीरों व वीडियो में देखा जा सकता है कि बाराती बनी श्रद्धा कपूर गुलाबी रंग की पगड़ी बांधे मस्ती करती नजर आ रही है। इस दौरान श्रद्धा व्हाइट और गोल्डन कलर के आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। पगड़ी और सनग्लासेस में उनका कूल लुक बेहद पसंद किया जा रहा है।

बात करें अगर शादी की थीम की तो सफेद और गुलाबी रंग की थीम रखी गई थी। इस मौके पर श्रद्धा ने अपने मौसेरे भाई के साथ ढोल नगाड़े की थाप पर जमकर डांस भी किया।
वहीं अगर बात करें पद्मिनी कोल्हापुरे के लुक की तो वह बेटे की शादी में गोल्डन रंग के ब्लाउड के साथ लाइट ब्लू कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखाई दी।

आपको बता दें प्रियांक और शजा ने 4 फरवरी को कोर्ट मैरिज की थी। जिसके बाद दोस्तों और परिवार वालों के लिए पार्टी रखी गई ती। जहां बी-टाउन की कई हस्तियों ने शिरकत की थी। वहीं अब मालदीव में दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं।