10 SEPTHURSDAY2026 11:06:24 AM
Nari

क्या इस साल कक्षा 6 के छात्रों को राहत देगा CBSE ? सुप्रीम कोर्ट ने 3 Language Policy पर सुनाया फैसला

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 10 Sep, 2026 10:52 AM
क्या इस साल कक्षा 6 के छात्रों को राहत देगा CBSE ? सुप्रीम कोर्ट ने 3 Language Policy पर सुनाया फैसला

नारी डेस्क:  सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) से कहा कि वह इस एकेडमिक ईयर के लिए क्लास 6 के छात्रों को अपनी तीन-भाषा नीति से छूट देने पर विचार करे। भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच ने CBSE की तीन-भाषा नीति को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई 17 सितंबर तक टालते हुए बोर्ड से कहा कि वह मौजूदा एकेडमिक सेशन में क्लास 6 के छात्रों को समायोजित करने की संभावना पर विचार करे।

यह भी पढ़ें: 

 CBSE की नीति को चनौती

बेंच ने सॉलिसिटर जनरल (SG) तुषार मेहता से कहा, "इस साल क्लास 6 के बारे में सोचें... अगर उन्हें कुछ छूट दी जा सकती है।"  चिकाकर्ताओं में से एक के सीनियर वकील ने कहा कि और स्थगन के कारण मामले में देरी नहीं होनी चाहिए क्योंकि छात्रों को आखिरकार परीक्षा देनी है और इससे उनके माता-पिता में चिंता पैदा हो रही है। शीर्ष अदालत उन याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी जिनमें CBSE की उस नीति को चुनौती दी गई थी, जिसके तहत 1 जुलाई से क्लास 9 के छात्रों के लिए तीन भाषाएं (जिनमें दो भारतीय भाषाएं शामिल हैं) पढ़ना अनिवार्य कर दिया गया था।


3-भाषा नीति को लेकर क्यों उठ रहे हैं सवाल? 


20 अगस्त को, सुप्रीम कोर्ट ने क्लास 9 के छात्रों के लिए तीन भाषाएं पढ़ने की CBSE नीति से उत्पन्न मुद्दों का समाधान खोजने की आवश्यकता पर जोर दिया था और कहा था कि बच्चों पर किसी भी तरह का दबाव नहीं पड़ना चाहिए। अदालत ने कहा था कि नीति लागू करने में कुछ भी गलत नहीं है, लेकिन याचिकाकर्ताओं की एकमात्र चिंता इसे लागू करने के तरीके को लेकर थी।  बेंच ने कहा था कि जिन पहलुओं पर विचार करने की आवश्यकता है, उनमें से एक यह है कि उपलब्ध भाषा विकल्पों के संबंध में पर्याप्त मानव संसाधन बुनियादी ढांचा कैसे तैयार किया जाए। "अगर आपने क्लास 6 को शुरुआती पॉइंट के तौर पर चुना है, तो आप इस साल क्लास 6 के स्टूडेंट्स को इससे छूट देने पर विचार कर सकते हैं। आप इसे अगले साल से लागू कर सकते हैं," । याचिकाकर्ताओं में से एक के सीनियर वकील ने तर्क दिया है कि CBSE के पास क्लास 6 से 8 तक का करिकुलम बनाने का अधिकार या अधिकार-क्षेत्र नहीं है, क्योंकि यह काम NCERT को करना होता है।

यह भी पढ़ें: 


ये है CBSE की नई पॉलिसी 

27 मई को, सुप्रीम कोर्ट इस पॉलिसी को चुनौती देने वाली याचिका पर विचार करने के लिए सहमत हो गया था और केंद्र, CBSE और NCERT को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा था। CBSE के एक सर्कुलर के अनुसार, 1 जुलाई से क्लास 9 के स्टूडेंट्स के लिए तीन भाषाएं पढ़ना अनिवार्य कर दिया गया है, जिनमें कम से कम दो भारतीय भाषाएं शामिल होनी चाहिए। यह कदम CBSE द्वारा अपनी स्टडी स्कीम को नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) 2020 और स्कूल एजुकेशन के लिए नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क (NCF-SE) 2023 के साथ तालमेल बिठाने का हिस्सा है। 15 मई को जारी सर्कुलर के अनुसार, जो स्टूडेंट्स विदेशी भाषा चुनना चाहते हैं, वे ऐसा तभी कर सकते हैं जब वे पहले दो भारतीय भाषाएं पढ़ चुके हों और विदेशी भाषा को तीसरी भाषा के तौर पर चुनें, या फिर इसे एक अतिरिक्त चौथी भाषा के तौर पर चुनें। 
 

Related News