नारी डेस्क: थाईलैंड के नोंथाबुरी प्रांत से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। थाईलैंड के नोंथाबुरी प्रांत में एक हाई स्कूल में एक छात्र ने गोलीबारी की, जिसमें दो लोगों की मौत और कई बच्चों के घायल होने की खबर सामने आई है। अधिकारियों के अनुसार, एक छात्र ने स्कूल परिसर में अचानक अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी और बाद में खुद को भी गोली मार ली।
यह भी पढ़ें: इस उम्र तक नहीं लगा High BP और Diabetes का रोग, तो बेहद लंबा जीने वाले हैं आप: Study
रॉयल थाई पुलिस के प्रवक्ता ट्राइरोंग पिवपान ने 'द एसोसिएटेड प्रेस' (AP) को पुष्टि की कि गोलीबारी की यह घटना बैंकॉक के उत्तर-पश्चिम में स्थित प्रांत के डेबसिरिन नोंथाबुरी स्कूल में हुई। थाई समाचार माध्यमों ने कई लोगों के घायल होने और शूटर के स्कूल के अंदर ही मौजूद होने की खबर दी है।