01 MAYWEDNESDAY2024 2:19:11 PM
Nari

Home Decor: बप्पा के स्वागत में रंगोली से सजाएं अपना आशियाना, खुश हो जाएंगे विघ्नहर्ता

  • Edited By palak,
  • Updated: 29 Aug, 2022 03:32 PM
Home Decor: बप्पा के स्वागत में रंगोली से सजाएं अपना आशियाना, खुश हो जाएंगे विघ्नहर्ता

गणेश चतुर्थी हिंदू धर्म में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाने वाला त्योहार है। हर साल पूरे भारत में यह त्योहार बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। भगवान शिव और गौरी पुत्र गणेश के जन्मदिन में रुप में मनाए जाने वाले इस त्योहार में लोग 10 दिनों के लिए गणपति जी की स्थापना करते हैं। गणेश स्थापना से पहले लोग अपने घरों को भी बहुत ही अच्छे से सजाते हैं। आप बप्पा के आगमन के लिए रंगोली बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं  कि कैसे आप बप्पा के स्वागत में रंगोली बना सकते हैं...

होममेड रंगों से 

आप घर में रंग बनाकर उनके साथ भी रंगोली बना सकते हैं। चावल को आप कलर के साथ इस्तेमाल करके रंगोली बना सकते हैं। फूड कलर, हल्दी और जैसी चीजों को साथ में मिलाकर रंगोली बना सकते हैं। रंग-बिंरगे फूड कलर आप रंगोली के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं। 

PunjabKesari

फूलों से 

फूलों के डिजाइन्स भी रंगोली में काफी अच्छे लगते हैं। फ्लोरल रंगोली आप गणेश चतुर्थी पर बना सकते है। यह रंगोली भी आपके घर की सुंदरता पर चार-चांद लगा देगी। 

PunjabKesari

क्रिएटिव डिजाइन्स के साथ

बाजार से डिजाइन्स लाकर भी आप बप्पा के आगमन के लिए रंगोली बना सकते हैं। इन डिजाइन्स में रंग भरकर आप रंगोली को और भी ज्यादा क्रिएटिव लुक दे सकते हैं। 

PunjabKesari

दीए के साथ 

आप रंगोली फूल और दीए दोनों के साथ बना सकती हैं। फ्लावर्स के साथ दीयों का कॉम्बिनेशन करके घर को एक अलग तरह का लुक दे सकती हैं। बीच में जलते हुए दीए रखकर रंगोली को और भी ज्यादा परफेक्ट बना सकती हैं। इसके अलावा रंगोली के किनारों पर फूल रखकर एक यूनिक डिजाइन क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह की रंगोली में आपको ज्यादा फूलों की भी जरुरत नहीं पढ़ेगी और जलते हुए दीए रंगोली में एक नई लुक क्रिएट कर देंगे। 

PunjabKesari

स्वास्तिक रंगोली 

आप इको फ्रेंडली रंगोली भी बना सकते हैं। इको फ्रेंडली रंगोली बनाने के लिए आप रंगों की जगह फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। गेंदे के फूल से या आम के पत्तों के साथ भी आप रंगोली बना सकते हैं। फूलों के साथ रंगोली बनाकर बीच में स्वास्तिक बनाकर इको फ्रेंडली रंगोली बना सकते हैं। हिंदू धर्म में शुभ कार्यों में स्वास्तिक बनाया जाता है। आप रंगोली में भी स्वास्तिक बना सकते हैं। 

PunjabKesari

Related News