26 APRFRIDAY2024 6:40:13 AM
Nari

अपने लिए ये देखकर Desi Girl का चढ़ा पारा, पोस्ट किया- Please बताएं कि अब भी महिलाओं के साथ ऐसा कैसे होता है?

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 18 Dec, 2021 03:06 PM
अपने लिए ये देखकर Desi Girl का चढ़ा पारा, पोस्ट किया- Please बताएं कि अब भी महिलाओं के साथ ऐसा कैसे होता है?

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा एक ग्लोबल स्टार है जिन्होंने दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बनाई हुई है। आज उनके पास इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स की लंबी कतार है। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी आने वाली हॉलीवुड फिल्म 'द मैट्रिक्स रीसरेक्शंस' की प्रमोशन कर रही हैं और इसी प्रमोशन के दौरान ही देसी गर्ल के साथ कुछ ऐसा हो गया कि जो उन्हें बिलकुल भी अच्छा नहीं लगा। इसे देखने के बाद एक्ट्रेस को गुस्सा आया और इसी गुस्से में उन्होंने एक पोस्ट कर अपना रिएक्शन भी दे दिया।

 

चलिए आपको प्रियंका चोपड़ा का इंस्टा स्टोरी पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिसमें प्रियंका चोपड़ा का कोट है, और उसमें लिखा गया है, 'निक जोनास की पत्नी के मुताबिक...'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

इसका जिक्र करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है, 'बहुत ही दिलचस्प है, मैं एक आइकॉनिक फिल्म की फ्रेंचाइजी को प्रमोट कर रही हैं, और मुझे 'निक जोनास की पत्नी' के तौर पर संबोधित किया जा रहा है।' आगे प्रियंका ने पूछा, 'कृपया बताएं कि यह अब भी महिलाओं के साथ कैसे होता है? क्या मुझे अपने बायो में अपना आईएमडीबी लिंक जोड़ना चाहिए?' दिलचस्प बात यह भी रही कि प्रियंका चोपड़ा ने यह अपने पति निक को भी टैग किया है।

 

वैसे सच में यह महिलाओं के साथ कैसे और क्यों हो जाता है? पूरी दुनिया में अपनी पहचान खुद बनाने वाली महिला को उसके पति के नाम से संबोधित किया जा रहा है। जानी-पहचानी हस्ती के लिए इस तरह के शब्द एकदम अनुपयुक्त है। प्रियंका का इस पर रिएक्शन देना भी लाजमी था।

 

रही बात देसी गर्ल के काम की तो बता दें कि भले ही प्रियंका विदेश में काम कर रही हैं लेकिन उनकी जड़े आज भी भारत से ही जुड़ी हैं। फिल्म की प्रमोशन के दौरान ग्रीन शिमरी शर्ट के साथ प्रियंका ने धोती स्टाइल फ्लोरल स्कर्ट पहनी थी और एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स में अपनी भारतीयता को जीवित रखती नजर आएंगी। द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स पोस्टर में धोती पहने प्रियंका चोपड़ा देसी संस्कृति का परिचय ही दे रही हैं।

 

एक करीबी के अनुसार, प्रियंका को हमेशा अपनी भारतीय विरासत पर गर्व रहा है और वह अपने सभी किरदारों में अपनी भारतीय संस्कृति की झलक को जीवित रखना पसंद करती हैं। यहां तक कि द मैट्रिक्स रिसर्रेक्शन्स में भी, उनके पहनावा और बाल, एक देसी वाइब को उजागर करते हैं। उन्होंने उसके आउटफिट में साड़ी के बॉर्डर का इस्तेमाल किया है और पोस्टर में उसने जो पैंट पहनी है, उसे धोती जैसा बनाया गया है।”

 

इससे पहले भी प्रियंका ने जब अपने नाम के साथ से जोनस सरनेम हटाया तो सुर्खियों में ये खबरें छा गई कि वह निक जोनस से अलग हो रही हैं, दोनों का तलाक हो रहा है जबकि ऐसी कोई बात सामने आई नहीं। हालांकि प्रियंका ने अपने नाम के साथ से चोपड़ा और जोनस दोनों ही हटा दिए थे औऱ प्रियंका को ऐसा करने का अधिकार है। उसके बाद निक और प्रियंका दोनों एक साथ इवेंट में एक दूजे पर प्यार लुटाते नजर आए।

प्रियंका ने जब निक से शादी की तो एज गैप के लिए उन्हें काफी ट्रोल किया गया था और अब उन्हें निक के साथ उन्हें पहचान दी गई है। क्या महिलाओं के साथ ऐसा करना सही है? आप इस बारे में क्या सोचते हैं और कैसी राय रखते हैं।

 

Related News