25 APRTHURSDAY2024 9:20:10 AM
Nari

बच्चों के लिए बनाएं स्वतंत्रता दिवस खास, इन Tricks के साथ करें पैरेंट्स Crafts में मदद

  • Edited By palak,
  • Updated: 10 Aug, 2022 04:19 PM
बच्चों के लिए बनाएं स्वतंत्रता दिवस खास, इन Tricks के साथ करें पैरेंट्स Crafts में मदद

स्वतंत्रता दिवस सिर्फ बड़ों के लिए ही नहीं बल्कि बच्चों के लिए भी बहुत ही खास होता है। बच्चे इस दिन स्कूल की एक्टिविटीज का हिस्सा बनकर आजादी के जश्न में शामिल होते हैं। इस साल तो स्वतंत्रता दिवस वैसे बहुत ही खास होता है क्योंकि देश को आजाद हुए 75 साल हो रहे हैं। पैरेंट्स इस बार स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों को कुछ खास तरीकों के साथ तिरंगा क्राफ्ट बनाना सिखा सकते हैं। इन क्राफ्ट्स के साथ बच्चे देश के रंगों से भी जुड़ते हैं और उनके अंदर क्रिएटविटी भी बढ़ती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप क्राफ्ट्स बनाने में बच्चों की सहायता कर सकते हैं। 

कार्ड  बनाना सिखाएं

आप बच्चों को स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों को कार्ड बनाना सिखा सकते हैं। 

PunjabKesari

कैसे बनाएं? 

. सबसे पहले आप सफेद, केसरिया, हरे रंग की ड्राइंग शीट, मार्कर, ग्लू, मोती और कैंची ले लें। 
. फिर सफेद रंग की शीट को मोड़कर लंबाई या फिर चौकर आकार में काट लें। 
. इसके बाद केसरिया रंग की शीट को ट्राएंगल शेप में काटें। 
.अब सफेद रंग की शीट के ऊपर केसरियां रंग की शीट पर लगाएं। 
. इन शिट्स पर आप मोतियों से अच्छे से सजावट करें। 
. केसरिया कलर की शीट से बटरफ्लाई के आकार में एक शेप काट लें। 
. ऐसी ही शीट ग्रीन और व्हाइट से भी काट लें। 
. तीनों रंगों से काटी हुई तितलियां कार्ड पर लगाएं। फिर इनके बीच में मोती लगा दें। 
. मार्कर की सहायता से आप बीच में एक एंटीना बना लें। 
. आपका तिरंगा कार्ड बनकर तैयार है।  

तिरंगा ब्रोच 

. तिरंगा ब्रोच बनाने के लिए आपको सफेद, हरी और नारंगी रंग की ड्राइंग शीट, ग्लू, कैंची और स्कैच पेन की जरुरत पड़ेगी। 
. तीनों शीटों को एक के ऊपर रख दें। फिर इसे पत्ती के आकार में काटें। 
. तीनों रंगो के आकार की चार-चार पत्तियां काटकर एक के ऊपर एक चिपका दें। 
. इससे आपका एक फूल का शेप तैयार हो जाएगा।        
. फूल के बीच में आप सफेद रंग की शीट गोल आकार में काट लें। 
. स्कैच पेन की सहायता से आप अशोक चक्र की 24 लकीरें बनाएं। 
. लकीरें बनाने के बाद इसमें नीचे सफेद रंग की पतली पट्टी काटकर रिबन बनाएं। फूल के पीछे आप रिबन चिपका दें। आपका ब्रोच बनकर तैयार है। 

PunjabKesari

पतंग 

15 अगस्त के दिन सारा देश आजादी का जश्न मनााता है। इस दिन हर कोई तिरंगे रंग के रंग में दिखाई देता है। इस दिन आसमान में उड़ती हुई पतंगे भी तिरंगे रंग में रंगी हुई दिखाई देती हैं। 

. पतंग घर में बनाने के लिए आप झाडू की पतली सींक ले लें। 
.एक सींक को हॉरिजॉन्टल रखें और दूसरी वाली सिंक वर्टिकल रखें। 
.हॉरिजॉन्टल वाली सींक दूसरी वर्टिकल वाली सींक से लंबी होनी चाहिए। 
.फिर दोनों सींकों को आपस में टी शेप में धागों के साथ बांध लें। 
.तिरंगे के पेपर को चोकर आकार में काट लें।
.इस बात का ध्यान रखें कि सींक से जो फ्रेम आपने तैयार की है, वो ज्यादा वो बराबर हो। कागज में कोई भी छेद न हो। 
.कागज को फ्रेम से बांधने के लिए आप 2 छेद कर लें। फिर कागज पर आप फ्रेम लगा दें। पतंग को मजबूत करने के लिए धागे को डबल करके बांधें। 
. सींक के दोनों तरफ किए हुए छेद में धागे डालें और उसे बांध लें। 
. आपकी पतंग बनकर तैयार है। 

PunjabKesari

 पॉप स्टिक 

आप पॉप स्टिक क्राफ्ट भी बच्चे को बनाना सिखा सकते हैं। 

. सबसे पहले आप पॉप स्टिक, ग्लिटर पाउडर, कलर, कैंची, वाइट हार्ड कार्ड, रिबन, टेप और गम की जरुरत होगी। 
. सारी पॉप स्टिक को आपस में जोड़ लें। फिर कार्ड की तीन पट्टियां काटें। 
. इन पट्टियों पर केसरिया, सफेद और हरे रंग के साथ रंग भर लें । 
. फिर पॉप स्टिक को उसके ऊपर चिपका दें। 
. इस स्टिक्स पर ग्लिटर लगाएं। पीछे की ओर रिबन चिपका दें। 
. आपका पॉप स्टिक क्राफ्ट बनकर तैयार है। आप इससे घर या फिर स्कूल की दीवारें डेकोरेट कर सकते हैं। 

PunjabKesari
 

Related News