27 APRSATURDAY2024 7:19:34 AM
Nari

महाशिवरात्रि वाले दिन शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें, प्रसन्न हो जाएंगे भोलेनाथ

  • Edited By palak,
  • Updated: 03 Mar, 2024 06:00 PM
महाशिवरात्रि वाले दिन शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें, प्रसन्न हो जाएंगे भोलेनाथ

फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि वाले दिन हर साल महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म में इस व्रत को बहुत पवित्र माना जाता है। महाशिवरात्रि का व्रत रखने से व्यक्ति के कई पाप दूर होते हैं। इस दिन मां शिव और पार्वती का विवाह हुआ था इसलिए शास्त्रों में यह दिन बहुत ही पवित्र माना जाता है। महाशिवरात्रि वाले दिन शिवलिंग पर कुछ चीजें अर्पित करने से शिवजी की विशेष कृपा बनती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि महाशिवरात्रि वाले दिन शिवलिंग पर आप क्या-क्या अर्पित कर सकते हैं। 

गंगाजल 

महाशिवरात्रि वाले दिन शिवलिंग का गंगाजल से अभिषेक करना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करने से व्यक्ति को मोक्ष मिलता है और सारे दुखों का नाश होता है। 

PunjabKesari

सरसों का तेल 

इस दिन शिवलिंग पर सरसों का तेल अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति को ग्रह दोष से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा शिवलिंग पर सरसों का तेल अर्पित करने से रुके हुए काम भी बनने लगते हैं। 

शहद 

महाशिवरात्रि वाले दिन शहद से शिवलिंग का अभिषेक करना भी अच्छा माना जाता है। शहद चढ़ाने से व्यक्ति को धन लाभ होता है। 

PunjabKesari

घी 

शिवरात्रि के मौके पर शिवलिंग पर घी चढ़ाने से वंश की वृद्धि होती है। महाशिवरात्रि वाले दिन शिवलिंग पर घी अर्पित करने से परिवार में खुशहाली आती है।

चंदन 

शिवलिंग की पूजा के दौरान शिवलिंग का चंदन से लेप करना भी बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जो लोग चंदन के साथ शिवलिंग का तिलक करते हैं उनके घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और शिवजी की कृपा भी बरसती है।

भस्म 

पुराणों के अनुसार, भगवान शिव अपने शरीर पर भस्म लगाते थे। उन्हें भस्म बहुत ही प्रिय थी। ऐसे में यदि आप भी शिवलिंग के पूजा करते हैं तो शिवजी को भस्म चढ़ाएं।

PunjabKesari

Related News