23 AUGSUNDAY2026 11:19:09 PM
Nari

नाग पंचमी वाले दिन भूलकर भी न करें ये 3 गलतियां!

  • Edited By Monika,
  • Updated: 17 Aug, 2026 03:25 PM
नाग पंचमी वाले दिन भूलकर भी न करें ये 3 गलतियां!

नारी डेस्क : नाग पंचमी का पर्व भगवान शिव और नाग देवता की पूजा के लिए विशेष माना जाता है। इस दिन श्रद्धालु नाग देवता को दूध, जल और फूल अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। वहीं, कई धार्मिक परंपराओं में नाग पंचमी के दिन कुछ कामों को करने से बचने की सलाह दी जाती है। मान्यता है कि इन कार्यों को करने से घर में नकारात्मकता और अशुभता बढ़ सकती है।

नाग पंचमी के दिन खेत में न करें जुताई

नाग पंचमी के दिन खेतों में हल चलाने या ट्रैक्टर से जुताई करने से बचने की परंपरा है। इसके पीछे मान्यता है कि नाग देवता धरती और खेतों से जुड़े होते हैं। खेत की खुदाई या जुताई करने से सांपों और उनके बिलों को नुकसान पहुंच सकता है। इसी वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में इस दिन खेती से जुड़े कुछ काम न करने की परंपरा रही है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, नाग पंचमी पर धरती को नुकसान पहुंचाने से बचना चाहिए और नाग देवता की पूजा करनी चाहिए।

PunjabKesari

सुई-कैंची और धारदार चीजों का इस्तेमाल न करें

नाग पंचमी के दिन सुई, कैंची, चाकू, कुल्हाड़ी और दरांती जैसी नुकीली या धारदार वस्तुओं का इस्तेमाल न करने की भी लोक मान्यता है। कहा जाता है कि इस दिन ऐसे कामों से बचकर पूजा-पाठ, संयम और धार्मिक गतिविधियों पर ध्यान देना चाहिए। कुछ परंपराओं में इसे घर में शांति बनाए रखने से भी जोड़ा जाता है।

यें भी पढ़ें : साल में सिर्फ एक दिन खुलता है ये मंदिर, दर्शन मात्र से दूर होता है कालसर्प दोष!

लोहे के तवे पर रोटी बनाने से बचें

कुछ लोक मान्यताओं में नाग पंचमी के दिन लोहे के तवे का इस्तेमाल करने से भी बचने की बात कही जाती है। मान्यता है कि तवा नाग के फन का प्रतीक माना जाता है और इस दिन उस पर रोटी सेंकना शुभ नहीं माना जाता। हालांकि, यह सार्वभौमिक धार्मिक नियम नहीं है। अलग-अलग क्षेत्रों और परिवारों में नाग पंचमी की परंपराएं अलग हो सकती हैं।

PunjabKesari

नाग पंचमी पर क्या करें?

नाग पंचमी के दिन भगवान शिव और नाग देवता की श्रद्धापूर्वक पूजा करना शुभ माना जाता है। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, 'ॐ नमः शिवाय' का जाप करें और नाग देवता की पूजा करें। जरूरतमंदों को दान देना और जीव-जंतुओं के प्रति करुणा रखना भी इस पर्व की भावना के अनुरूप माना जाता है।

Related News