
नारी डेस्क इंसान कुछ देर का सुकून पाने के लिए अपने पसंदीदा गाने सुनता है, पर ये शौक जान भी ले सकता है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की एक नई रिसर्च में पाया गया है कि जिस दिन किसी म्यूज़िक फ़ैन का पसंदीदा आर्टिस्ट नया एल्बम रिलीज़ करता है, उस दिन उनके जानलेवा कार एक्सीडेंट का शिकार होने का ख़तरा ज़्यादा होता है।

अमेरिका में हुए ज्यादा हादसे
'द गार्डियन' के अनुसार, हार्वर्ड मेडिकल स्कूल में डॉ. विशाल पटेल और उनके साथियों की रिसर्च में पाया गया कि 2017 से 2022 के बीच दस बड़े एल्बम रिलीज वाले दिनों में, अमेरिका में सड़क दुर्घटनाओं में जान जाने की घटनाओं में 15.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। इस स्टडी में शामिल एल्बमों में टेलर स्विफ़्ट का 'मिडनाइट्स' और स्टाइल्स का 'हैरीज़ हाउस' (दोनों 2022 में रिलीज़ हुए) के साथ-साथ ड्रेक का 'स्कॉर्पियन' (2018 में रिलीज़ हुआ) भी शामिल था।
इस वजह से होते हैं हादसे
इस स्टडी से पता चला कि अमेरिका में स्पॉटिफ़ाई (Spotify) पर टॉप 200 गानों की स्ट्रीमिंग वॉल्यूम बड़े एल्बम रिलीज़ वाले दिनों में 43 प्रतिशत बढ़ गई। हालांकि, यह पता लगाने का कोई तरीका नहीं है कि कार दुर्घटनाओं के समय संगीत बज रहा था या नहीं, लेकिन यह मौतों की बढ़ी हुई दर से जुड़ा हुआ है। रिसर्चर्स का मानना है कि ऐसा सिर्फ़ इसलिए नहीं है कि नया संगीत सुनने वालों के लिए अनजान होता है और ज़्यादा ध्यान खींचता है, बल्कि इसलिए भी है क्योंकि स्ट्रीमिंग सर्विस पर नया एल्बम खोजने में सामान्य से ज़्यादा समय लगता है, जिससे ड्राइवर का ध्यान सड़क से ज़्यादा देर तक भटकता है।

थोड़ी सी समझदारी बचा सकती है आपकी जान
स्टडी में यह निष्कर्ष निकाला गया कि "स्मार्टफोन के ज़रिए ऑनलाइन म्यूज़िक स्ट्रीमिंग, ध्यान भटकने और ट्रैफ़िक दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों का एक बड़ा कारण बन सकती है।" आखिर में, पटेल ने उन संगीत प्रेमियों के लिए कुछ ज़रूरी सलाह दी जो किसी बड़े एल्बम के रिलीज़ वाले दिन गाड़ी चलाने वाले हैं। उन्होंने कहा- "एल्बम चुनें, प्ले दबाएँ और फ़ोन रख दें। अगर पैसेंजर सीट पर कोई बैठा है, तो फ़ोन उन्हें थमा दें क्योंकि ध्यान भटकने की समस्या ज़्यादातर उन ड्राइवरों में देखी गई जो अकेले गाड़ी चला रहे थे।" गूगल पर पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें।