10 NOVTUESDAY2026 12:05:41 PM
Life Style

Lata Mangeshkar का गाना सुन रो पड़े थे जवाहरलाल नेहरू, बोले- लता तुमने मुझे आज रूला दिया

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 28 Sep, 2026 12:51 PM
Lata Mangeshkar का गाना सुन रो पड़े थे जवाहरलाल नेहरू, बोले- लता तुमने मुझे आज रूला दिया

नारी डेस्क:  आज भारत की 'नाइटिंगेल' (कोकिला) लता मंगेशकर को उनकी जयंती पर याद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान गायिका को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।   पीएम मोदी ने भारतीय संगीत में लता मंगेशकर के अपार योगदान की भी सराहना की और कहा कि उनकी विरासत को आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी और संजोकर रखेंगी। लता मंगेशकर का 2022 में 92 वर्ष की आयु में मुंबई में उनका निधन हो गया, लेकिन वे इतनी बड़ी विरासत छोड़ गईं जो पीढ़ियों तक गूंजती रहेगी।

PunjabKesari
जवाहर लाल नेहरू हुए थे लता जी की आवाज से प्रभावित

अक्सर 'भारत की नाइटिंगेल' (कोकिला) कही जाने वाली लता मंगेशकर केवल एक पार्श्व गायिका (प्लेबैक सिंगर) नहीं थीं, वह एक सांस्कृतिक  शक्ति थीं। 1940 के दशक से, उनकी आवाज़ हिंदी सिनेमा की पहचान बन गई, साथ ही उन्होंने मराठी और कई अन्य भारतीय भाषाओं में संगीत को भी आकार दिया। उन्होंने 36 से अधिक भारतीय भाषाओं में गाने रिकॉर्ड किए। जब एक एक कार्यक्रम के दौरान लता जी ने 'ऐ मेरे वतन के लोगों' गीत गाया तो उसे सुनकर तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू इतने प्रभावित हुये कि उनकी आंखो मे आंसू आ गये। गाना सुनने के बाद नेहरू ने कहा था- "जो लोग 'ऐ मेरे वतन के लोगों' से प्रेरित महसूस नहीं करते, वे हिंदुस्तानी कहलाने के लायक नहीं हैं।"उन्होंने सिंगर से मिलकर कहा-  "लता तुमने आज मुझे रुला दिया"। लता के गाये इस गीत से आज भी लोगो की आंखे नम हो उठती है ।


राजकपूर ने लता जी को दिया था सरस्वती का दर्जा 

लता की आवाज से नौशाद का संगीत सज उठता था । संगीतकार नौशाद लता के आवाज के इस कदर दीवाने थे कि उन्होने अपनी हर फिल्म में उनको ही लिया करते थे । वर्ष 1960 मे प्रदर्शित फिल्म मुगले आजम के गीत मोहे पनघट पे गीत की रिकाडिंग के दौरान नौशाद ने लता से कहा था मैंने यह गीत केवल तुम्हारे लिये ही बनाया है, इस गीत को कोई और नहीं गा सकता है। हिन्दी सिनेमा के शो मैन कहे जाने वाले राजकपूर को सदा अपनी फिल्मो के लिये लता की आवाज की जरूरत रहा करती थी। राजकपूर उनकी आवाज के इस कदर प्रभावित थे कि उन्होने लता मंगेश्कर को सरस्वती का दर्जा तक दे रखा था। साठ के दशक में लता पार्श्वगायिकाओं की महारानी कही जाने लगी। 

PunjabKesari
2022 में दुनिया को कहा अलविदा

 लता मंगेश्कर को उनके सिने करियर में चार बार फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उनको  गाये गीत के लिये वर्ष 1972 में फिल्म परिचय, वर्ष 1975 में कोरा कागज और वर्ष 1990 में फिल्म लेकिन के लिये राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा उनको वर्ष 1969 में पदमभूषण, वर्ष 1989 में दादा साहब फाल्के सम्मान, वर्ष 1999 में पदमविभूषण, वर्ष 2001 में भारत रत्न से नवाजा गया। 06 फरवरी 2022 को सुर सम्राज्ञी लता मंगेश्कर ने दुनिया को अलविदा कह दिया।
 

Related News