23 APRTUESDAY2024 8:25:05 PM
Nari

कई बीमारियों का काल है आंवले के बीज, सेवन से दूर होगा महिलाओं का ये रोग

  • Edited By neetu,
  • Updated: 12 Jan, 2022 05:56 PM
कई बीमारियों का काल है आंवले के बीज, सेवन से दूर होगा महिलाओं का ये रोग

आंवला विटामिन से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट होती है। पाचन तंत्र दुरुस्त होने के साथ बेहतर शारीरिक विकास में मदद मिलती है। इसका लोग आमतौर पर कच्चा, अचार, जूस, मुरब्बा आदि के रूप में सेवन करते हैं। मगर आंवला को खाने के बाद इसके बीज को बेकार समझकर फेंक देते हैं। मगर हेल्थ एक्सपर्ट अनुसार, आंवला की तरह इसके बीज भी सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। ऐसे में आप इसका अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल करके स्किन व सेहत संबंधी समस्याओं से बच सकते हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

ल्यूकोरिया से दिलाए आराम

एक्सपर्ट अनुसार, आंवला के बीजों का सेवन करने से ल्यूकोरिया जैसी समस्याओं से आराम मिलता है। इसके लिए आंवला के 3 बीजों में 6 ग्राम पानी मिलाकर पीस लें। फिर इसमें 1 चम्मच शहद और थोड़ी सी मिश्री मिलाकर सेवन करें।

PunjabKesari

स्किन से जुड़ी समस्या से मिलेगा आराम

बदलते मौसम में स्किन संबंधी समस्याएं होना आम बात है। इससे बचने के लिए आप आंवला के बीजों को इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आंवला के बीजों का पेस्ट बनाएं। फिर इसमें थोड़ा सा नारियल तेल मिलाकर प्रभावित जगह पर लगा दें। इससे खुजली, जलन, ड्राई स्किन आदि समस्याओं से तुरंत आराम मिल जाएगा।

कब्ज की समस्या से दिलाएं राहत

अक्सर ज्यादा तला-भुना, ऑयली, मसालेदार खाने से पाचन तंत्र में गड़बड़ होने लगती है। इसके कारण ज्यादातर लोगों को कब्ज की समस्या सताती हैं। ऐसे में इससे बचने व आराम पाने के लिए आंवला के बीजों का सेवन करना लाभकारी होता है। इसके लिए आंवला के बीजों से तैयार पाउडर 1 चम्मच गुनगुने पानी के साथ खाएं।

हिचकी आने की समस्या से दिलाएं आराम

बार-बार हिचकी आने की परेशानी से छुटकारा दिलाने में भी आंवला के बीज कारगर माने गए हैं। इसके लिए आंवला के बीजों को सुखाएं और मिक्सी में इसका पाउडर बना लें। तैयार पाउडर में कुछ बूंदें शहद की मिलाकर खाएं। इससे हिचकी की समस्या दूर हो जाएगी।

इम्यूनिटी होगी बूस्ट

रोजाना सुबह 1 चम्मच आंवला के बीजों का पाउडर गुनगुने पानी के साथ सेवन करें। इससे इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट होगी। ऐसे में सर्दी, जुकाम, खांसी आदि मौसमी बीमारियों से बचाव रहेगा। इसके साथ ही इम्यूनिटी स्ट्रांग होने से कोरोना की चपेट में आने का खतरा भी कम रहेगा।

PunjabKesari

नाक से खून आने की समस्या में फायदेमंद

अक्सर बच्चों को नाक से खून आने या नकसीर की समस्या हो जाती है। इससे आराम पाने के लिए आंवला के बीजों से तैयार पेस्ट थोड़ी देर तक माथे पर लगाएं। इससे आराम मिलने के साथ शरीर में ठंडक का एहसास होगा।

आंखों के लिए फायदेमंद

आंखों में जलन व खुजली होने की समस्या में आप आंवला के बीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आंवला बीजों को पीसकर आंखों को बंद करके कुछ देर लगाएं। इसके अलावा आंवला रस की 1-2 बूंदें आंखों में डालें। ऐसा कुछ दिन करने से आपको आराम महसूस होगा।

ये सभी नुस्खे आम जानकारी पर आधारित हैं। ऐसे में आप इसे अपनाने से पहले एक बार किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

pc: navbharat times, freepik

Related News