19 MAYSUNDAY2024 6:06:09 AM
Nari

सोना खरीदने से पहले जान लें 24K और 22K के बीच का अंतर, फायदे में रहोगे

  • Edited By neetu,
  • Updated: 16 Mar, 2021 04:19 PM
सोना खरीदने से पहले जान लें 24K और 22K के बीच का अंतर, फायदे में रहोगे

महिलाओं को सोना खरीदने व पहनने का बहुत ही शौक होता है। ऐसे में वे किसी भी पार्टी व खास मौके पर सोना की ज्वैलरी पहनना पसंद करती है। इसके अलावा धन तेरस जैसे शुभ तिथियों में खासतौर पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। मगर आज के समय में सोना परंपरा के अलावा निवेश के लिए भी खरीदा जाता है। इस समय सोना व चांदी दोनों का रेट ही सस्ता है। ऐसे में इस दौरान इससे खरीदना व निवेश करना बेस्ट ऑप्शन है। सोना निवेश करने से आने वाले समय मदद मिल सकती है। मगर बात इसके कैरेट की करें तो यह खासतौर पर 22 व 24 कैरेट में खरीदा जाता है। मगर इन दोनों कैरेट के बीच में अंतर होता है। तो चलिए आज हम आपको इसके बीच का अंतर बताते हैं। ताकि आप इसे खरीद कर निवेश करके फायदा उठा पाए। 

कैरेट से करें शुद्धता की पहचान 

सबसे पहले आपके 22 व 24 कैरेट का फर्क पता होना चाहिए। असल में कैरेट से सोने की शुद्धता की पहचान होती है। जितना अधिक कैरेट होगा सोना उतना ही शुद्ध यानी Pure होगा। इसे खासतौर पर 0 से 24 पैमाने पर मापा जाता है। इसमें से 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है। इसके अलावा इसे तांबा, निकल, चांदी आदि अन्य धातुओं के साथ मजबूत करने के लिए जोड़ा जाता है। 

PunjabKesari

24 कैरेट सोना 

इसमें किसी भी धातु का मेल नहीं होता है। इसका रंग पीला व चमकदार होता है। साथ ही यह सोना सबसे मंहगा बिकता है। ऐसे में लोग इसके सिक्के व ज्वैलरी खरीदते हैं। 

22 कैरेट सोना

इसमें ज्वैलरी का 22 भाग सोना और 2 भाग किसी धातु के मिश्रण से बना होता है। साथ ही यह शुद्ध सोने से थोड़ा कठोर होता है। मगर नगों वाली ज्वैलरी के लिए 22 कैरेट सोना सही नहीं माना जाता है। 

18 कैरेट सोना

18 कैरेट सोने के आभूषन में 75 प्रतिशत सोना बाकी के 25 प्रतिशत तांबा और चांदी का मेल होता है। ऐसे में यह 24 व 22 कैरेट सोने से सस्ता होता है। हम यूं भी कह सकते हैं कि यह शुद्ध सोने की श्रेणी में नहीं आता है। यह दिखने में भी हल्का पीला होता है। मगर यह बाकी की तुलना में काफी मजबूत होता है। ऐसे में इससे लाइटवेट, ट्रेंडी ज्वैलरी बनाने व सिंपल से डिजाइन बनवाए जा सकते हैं। 

PunjabKesari

14 कैरेट सोना

14 कैरेट सोने में 58.5 प्रतिशत शुद्ध सोना और बाकी का भाग किसी अन्य धातु से बना होता है। मगर बात भारत की करें तो यहां पर 14 कैरेट का सोना लोग खरीदना पसंद नहीं करते हैं। 

निवेश के ल‍िए 24 कैरेट खरीदा सही

बात निवेश की करें तो इसके लिए सोना खरीदना बेस्ट माना जाता है। असल में सोने का भाव घटता-बढ़ता रहता है। ऐसे में इससे फायदा होने की संभावना अधिक रहती है। साथ ही 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध होने से इसे खरीदा सबसे ज्यादा फायदेमंद रहेगा। इसके साथ ही इसे खरीदने पर दुकानदार से हॉलमार्क प्रमाण पत्र ले। बीआईएस हॉलमार्क वाले जौहरी से सोना खरीदना सही रहता है। इससे गोल्ड को बेचने के वक्त सही दाम मिलता है। 

PunjabKesari

ज्वैलरी के लिए इस कैरेट का सोना सही

वैसे तो हमने आपको सोने के कैरेट के हिसाब से उसकी शुद्धता के बारे में बता दिया है। इसे ज्वैलरी के तौर पर खरीदने से इस बात का ध्यान रखें कि आप इसे कितना पहनने वाले हैं। उदाहरण के तौर पर अगर आप डेली रुटीन में सोना पहनना चाहते हैं तो इसके लिए 18 या 14 कैरेट का सोना सही रहेगा। असल में यह अधिक मजबूत होने से सस्ता रहेगा। ऐसे में इसके खराब होने व कहीं घूम होने पर ज्यादा परेशानी नहीं होगी। साथ ही बहुत से लोग सोने की अंगूठी में नग धारण करते हैं। इसके लिए भी 18 व 14 कैरेट का सोना मजबूत होने से बेस्ट रहेगा। इसके अलावा शादी के लिए हमेशा 24 कैरेट का शुद्ध सोना ही खरीदें। 

Related News