19 APRFRIDAY2024 10:06:49 PM
Nari

Health: उम्र के हिसाब जानें कितना होना चाहिए Blood Pressure

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 27 May, 2019 10:52 AM
Health: उम्र के हिसाब जानें कितना होना चाहिए Blood Pressure

गलत लाइफस्टाइल के चलते आजकल लोगों में हाई व लो ब्लड प्रेशर की समस्या आम देखने को मिल रही है। ब्लड प्रेशर हाई हो या लो, दोनों ही सेहत के लिए हनिकारक होते हैं। यह हमेशा घटता-बढ़ता रहता है लेकिन ज्यादातर लोगों को पता नहीं होता कि उनके लिए कितना ब्लड प्रैशर नार्मल है। बता दें कि हर व्यक्ति को अपनी उम्र के हिसाब से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रखना चाहिए। चलिए आपको बताते हैं उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए आपका ब्लड प्रेशर और इसे कंट्रोल करने के टिप्स।

 

क्या है ब्लड प्रैशर?

रक्त वाहिनियों पर पड़ने वाले खून के दबाव को ब्लड प्रेशर कहा जाता है। हाई ब्लड प्रेशर में खून का दवाब ज्यादा और लो में कम हो जाता है। हाई या लो दोनों ब्लड प्रैशर में ही तुरंत इलाज करवाना बहुत जरूरी होता है।

PunjabKesari

उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए ब्लड प्रैशर?

सामान्य रक्तचाप 120/80 तक माना जाता है लेकिन बच्चों में सामान्य ब्लड प्रैशर की स्थिति हमेशा बदलती रहती है क्योंकि जैसे-जैसे वह बड़े होते हैं वैसे-वैसे ब्लड प्रैशर कम ज्यादा होने लगता है।

 

15 से 24 साल तक

15 से 18 साल की उम्र में पुरूषों में 117-77mmHg और महिलाओं में 120-85mmHg तक ब्लड प्रैशर होना चाहिए। वहीं, अगर आपकी उम्र 19 से 24 साल है तो  पुरूषों 120-79mmHg और महिलाओं में 120-79mmHg तक बल्ड प्रैशर होना चाहिए।

 

25 से 29 साल तक

25 से 29 साल की उम्र में पुरूषों का ब्लड प्रैशर 120-80mmHg और महिलाओं का 120-80mmHg तक होना चाहिए।

PunjabKesari

30 से 39 साल तक

इस उम्र हाई और लो ब्लड प्रैशर की समस्या सबसे ज्यादा होती है। इसलिए आपको हमेशा इसका ख्याल रखना चाहिए। 30 से 39 साल की उम्र में पुरूषों का ब्लड प्रैशर 122-81mmHg और महिलाओं का 123-82mmHg तक होना चाहिए। वहीं, 36 से 39 साल के पुरूषों में ब्लड प्रैशर 123-82mmHg और महिलाओं में 124-83mmHg होना चाहिए।

 

40 से 49 साल तक

अगर आपकी उम्र 40 से 45 साल तक है तो पुरूषों में सामान्य ब्लड प्रैशर 124-83mmHg और महिलाओं में 125-83mmHg तक होना चाहिए। 46 से 49 साल तक की उम्र में पुरुषों का ब्लड प्रैशर 126-84mmHg और महिलाओं का ब्लड प्रैशर 127-84mmHg तक होना चाहिए।

 

50 से 55 साल तक

इस उम्र में भी आपको हाई या लो ब्लड प्रैशर का खास ध्यान रखना चाहिए। 50 से 55 साल की उम्र में पुरूषों में 128-85mmHg और महिलाओं में 129-85mmHg तक सामान्य ब्लड प्रैशर होना जरूरी है।

 

56 से 59 साल तक

56 से 59 साल की उम्र में पुरूषों का सामान्य ब्लड प्रैशर 131-37mmHg तक होता है। वहीं, इस उम्र महिलाओं का सामान्य ब्लड प्रैशर 130-86mmHg तक होना चाहिए।

 

60 साल से अधिक के लोगों का

60 साल या इससे अधिक उम्र होने वाले पुरूषों में ब्लड प्रैशर 135-88mmHg और महिलाओं में 134-84mmHg तक होना चाहिए।

 

ब्लड प्रैशर को कंट्रोल में रखने के टिप्स 

- प्रासेस्ड फूड की जगह साबुत अनाज खाना खाएं। 8 औंस साबुत अनाज डेली डाइट ले सकते हैं लेकिन बाजार से इन्हें खरीदते समय न्यूट्रीशन लेबल और सोडियम की मात्रा जरूर जांच लें। 

- दूध, दही, घरेलू चीज और अन्य लो फैट फूड्स को डाइट में शामिल करें और स्वस्थ रहे। 

- प्रतिदिन कम से कम 2 से ढाई कप फल और सब्जियों को डाइट में शामिल कीजिए। पत्तेदार सब्जियां, ब्रोकली, ब्लूबेरी , तरबूज, केला, आदि लीजिए। 

- लहसुन हार्ट के लिए बहुत जरूरी होता है। इसके सेवन से रक्त संचार ठीक और ब्लड प्रैशर कंट्रोल में रहता है। 

- अगर सुबह-सुबह आपका ब्लड प्रैशर बढ़ जाएं तो तुरंत 1 गिलास चुकंदर का जूस पीएं। 

- बढ़े हुए ब्लड प्रैशर को कंट्रोल करने के लिए आधा गिलास पानी में नींबू का रस निचोड़कर हर 2 घंटे बाद पीएं। 
 

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News