26 APRFRIDAY2024 5:24:16 AM
Nari

Friendship Day: राशि से जानिए कौन बनेगा आपका सच्चा दोस्त

  • Edited By neetu,
  • Updated: 01 Aug, 2021 04:06 PM
Friendship Day: राशि से जानिए कौन बनेगा आपका सच्चा दोस्त

जिंदगी में मां-बाप, भाई-बहन व रिश्तेदार आदि रिश्ते जन्म से पहले ही मिल जाते हैं। मगर दोस्ती एक ऐसा रिश्ता होता है जिसे एक व्यक्ति खुद चुनता है। शायद इसलिए दुनिया में दोस्ती का रिश्ता सबसे गहरा व ईमानदार माना जाता है। अक्सर कई बार किसी से एक बार मिलने से ही गहरी दोस्ती हो जाती है। मगर इसके विपरित कुछ लोगों के साथ कई साल बीताने से भी पटती नहीं है।

 

वहीं ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, हमारी किसी के बनने और ना बनने की संबंध राशि से होता है। चलिए आज फ्रेंडशिप डे के खास मौके पर हम आपको राशि अनुसार बताते हैं कि आपकी किन लोगों से खूब जमेगी और किन से बचकर रहने की जरूरत है...

मेष राशि- इन जातकों की धनु व सिंह राशि के लोगों से खूब पटती है। इनका स्वभाव एक जैसा होना से इनकी दोस्ती खूब चलेगी।

वृषभ राशि- इन लोगों का कन्या और मकर राशि वालों से अच्छा तालमेल बैठता है। ऐसे में ये अपनी दोस्ती को खूब एन्जॉय करते हैं। मगर इन्हें मिथुन राशि के लोगों से थोड़ा दूर ही रहना चाहिए।

मिथुन राशि- मिथुन वालों की तुला और कुंभ राशि के लोगों से गहरी दोस्ती होती है। इनके साथ रहने से इनमें सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मिथुन वालों को जिंदगी के हर मोड़ पर इनके दोस्त साथ देते हैं।

PunjabKesari

कर्क राशि- इन लोगों के लिए मीन राशि वालों से दोस्ती करना फायदेमंद होता है। इनकी दोस्ती बेहद ही गहरी होती है। वहीं कर्क वालों के लिए मकर राशि के लोग भी अच्छे दोस्त साबित होते हैं।

सिंह राशि- इन लोगों का मिथुन व धनु राशि के साथ खूब जमती है। हम यूं भी कह सकते हैं कि इनकी दोस्ती जीवनभर चलने वाली होती है।

कन्या राशि- इस जातकों के लिए मिथुन और सिंह राशि के लोग अच्छे व सच्चे मित्र साबित होते हैं। मगर इन्हें मकर व वृषभ राशि के लोगों से दोस्ती करने से पहले थोड़ा सोच लेना चाहिए।

तुला राशि- तुला राशि की लड़कियों की मकर, कुंभ, वृषभ राशि के लोगों से अच्छी दोस्ती होती है। मगर इन्हें मिथुन वालों से दोस्ती करने से बचना चाहिए। असल में, इन्हें इनसे कोई परेशानी या यूं कहें कि धोखा मिल सकता है।

PunjabKesari

वृश्चिक राशि- वृश्चिक वालों की मीन और सिंह राशि के लोगों से खूब जमती है। इनकी दोस्ती बहुत ही गहरी व सच्ची होती है। मगर इन्हें कर्क राशि वालों से थोड़ा संभल कर रहना चाहिए।

धनु राशि- धनु वालों की दोस्ती सिंह व कर्क राशि के लोगों से आसानी से हो जाती है। मगर इन्हें मेष राशि से बचकर रहना चाहिए। असल में, इन्हें मेष वालों से दोस्ती में धोखा मिल सकता है।

मकर राशि- मिथुन और वृषभ वालों से मकर की गहरी दोस्ती होती है। ऐसे में दोस्ती के लिए इन लोगों को चुनना आपके लिए एकदम सही रहेगा। मगर मकर वालों को  कर्क, कन्या और वृश्चिक वालों से दूर रहने में ही भलाई है।

PunjabKesari

कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों की तुला, मकर व वृषभ से गहरी दोस्ती होती है। ये लोग पूरी ईमानदारी से दोस्ती का रिश्ता निभाते हैं। इसके विपरित इन्हें मिथुन व कन्या राशि के लोगों से दूर रहना चाहिए।

मीन राशि- कर्क राशि के लोग मीन वालों के सच्चे दोस्त माने जाते हैं। इनकी आपस में खूब पटती है। मगर मीन वालों को धनु, सिंह व वृश्चिक राशि के लोगों से दोस्ती करने से बचना चाहिए।

Related News