28 APRSUNDAY2024 10:02:29 PM
Nari

जले हुए बर्तनों के जिद्दी दाग होंगे मिनटों में साफ, इन Tips के साथ करें Clean

  • Edited By palak,
  • Updated: 22 Dec, 2022 02:19 PM
जले हुए बर्तनों के जिद्दी दाग होंगे मिनटों में साफ, इन Tips के साथ करें Clean

बर्तन साफ करने में भी महिलाओं का बहुत ही समय बर्बाद होता है, खासकर क्रोकरी के बर्तनों में लगे जिद्दी दाग निकालना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। खासकर जले हुए बर्तनों के दाग निकालने में और भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आपको कुछ आसान टिप्स बताते हैं जिनके जरिए आपके जले हुए बर्तन एकबार फिर से चमक जाएंगे। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

बेकिंग सोडा से करें साफ 

बर्तनों का साफ करने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक बर्तन में पानी डालें फिर इसमें बेकिंग सोडा डालकर पानी को उबाल लें। 15 मिनट तक मिश्रण को गैस पर रखकर उबालें। फिर साधारण पानी से बर्तन धो लें। बर्तनों में जमी हुई गंदगी आसानी से निकल जाएगी। 

PunjabKesari

टैबलेट्स भी आएंगी काम 

आप टैबलेट्स जैसे एस्प्रिन, डिस्प्रिन का इस्तेमाल करके भी बर्तनों की चमक वापिस ला सकते हैं। पानी को गुनगुना कर लें। इसके बाद इसमें टैबलेट्स को बर्तन में मिला दें। 1 घंटे के लिए बर्तन इस पानी में रखें। यदि बर्तन बड़ा है तो आप 3-5 टैबलेट्स को पानी में डालें। इसके बाद बर्तन को सादे पानी से धो लें। बर्तन में आने वाली दुर्गंध दूर करने के लिए आप डिशवॉश साबुन का इस्तेमाल कर सकते हैं।  

सिरका 

सिरके का इस्तेमाल करके भी आप बर्तनों को चमका सकते हैं। पानी में सिरका मिलाएं। इसके बाद इस पानी को उबाल लें। सिरका हटाने के बाद बेकिंग सोडा डालकर बर्तन को नॉर्मल तरीके से साफ करें। इससे जला हुआ बर्तन आसानी से साफ हो जाएगा। 

PunjabKesari

ड्रायर शीट 

ड्रायर शीट का इस्तेमाल करके आप जले हुए बर्तनों का साफ कर सकते हैं। बर्तन को रातभर के लिए ड्रायर शीट्स के साथ ढककर रखें। ड्रायर शीट्स बर्तनों पर जमी गंदी परत को सॉफ्ट कर देगा। इसके बाद आप बर्तनों को आसानी से साफ कर पाएंगे। 

ये तरीके भी आएंगे काम 

. नींबू के छिलके के साथ आप बर्तनों को रगड़ें। इससे जले हुए बर्तन साफ हो जाएंगे। 
. इसके अलावा सैंड पेपर के साथ भी बर्तनों को रगड़कर आप उनकी चमक वापिस ला सकते हैं। 
.रात भर बर्तनों को सफेद सिरके और पानी में डालकर रख दें। इससे भी बर्तन आसानी से साफ हो जाएंगे। 

PunjabKesari
 

Related News