27 APRSATURDAY2024 8:41:50 PM
Nari

किसके लिए फायदेमंद और किसको नुकसान पहुंचा सकता है दही

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 23 Feb, 2018 01:37 PM
किसके लिए फायदेमंद और किसको नुकसान पहुंचा सकता है दही

कहते है कि शुभ काम की शुरूआत से पहले दही खाना काफी अच्छा होता है। इसके अलावा दही के कई स्वास्थ्य और ब्यूटी फायदे है। दही में ऐसे रासायनिक पदार्थ होते हैं, जिसके कारण यह जल्दी पच जाता है। जिन लोगों अपच, कब्ज, गैस की प्रॉबल्म रहती है, उनके लिए दही बेहद ही लाभकारी है। बहुत से लोग है, जो खाने में दही ही लेना पंसद करते है। जहां दही हमारे शरीर के लिए अच्छी होती है, वहीं अगर इसको गलत तरीके या गतल टाइम पर लिया जाए तो यह फायदे की जगह शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है। अगर आप भी दही खाते है और ऐसी गलतियां भी कर रहे है तो आज ही अपनी इन आदतों में सुधार करें। 

दही खाने के नुकसान

एलर्जी में न खाएं
जोड़ों में दर्द, स्किन और कोई एलर्जी होने पर दही का सेवन न करें क्योंकि ऐसे मौके पर दही खाने से तकलीफ और भी बढ़ सकती है।  

 तुरंत बाद न सोएं 
अगर आप दिन में दही खाने के तुरंत बाद सो जाते है तो इससे डाइजेशन हो सकती है और फैट बढ़ सकती है। 

रात में न खाएं
अधिकतर लोग रात के समय दही खाना अधिक पसंद करते है। अगर आप भी ऐसा ही करते है तो इससे परहेज करें क्योंकि रात को दही खाकर सोने से कफ, सर्दी और जुकाम जैसी छोटी-छोटी प्रॉबल्म हो सकती है। 

खट्टा दही नुकसानदायक
 अगर दही ज्यादा दिन पुराना या खट्टा हो गया है तो इसके सेवन बिल्कुल न करें क्योंकि इससे फूड प्वाइजनिंग, एसिडिटी और पेट की खराबी हो सकती है। 

 गर्म बिल्कुल न करें
दही को कभी गर्म करके कभी न खाएं क्योंकि इससे दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया खत्म हो जाते है। 

 अस्थमा मरीज न खाएं
अगर आप अस्थमा और सांस की प्रॉबल्म के शिकार है तो डॉक्टर की सलाह से दही खाएं। इससे सांस की तकलीफ और भी बढ़ सकती है। 

नॉनवेज के साथ  न लें 
नॉनवेज के साथ दही खा रहे है तो आज ही अपनी इस आदत को छोड़ दें क्योंकि ऐसा करने से एलर्जी, स्किन प्रॉबल्म और पेट की खराबी हो सकती है। 

इन समस्याओं वाले लोगों के लिए फायदेमंद है दही

कम इम्युनिटी 
जिन लोगों का इम्युनिटी सिस्टम खराब रहता है, उनके लिए दही काफी फायदेमंद साबित होता है क्योंकि दही इम्युनिटी बूस्टिंग सेल्स का लेवल बढ़ाता है। 

मोटापा करें कम
अगर आप मोटापे से परेशान है तो वजन कम करने के लिए दही का सेवन करें।

 योनि में यीस्ट संक्रमण
अगर आप मधुमेह की मरीज है और योनी में यीस्ट का संक्रमक रहता है तो दही खाएं।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News