03 MAYFRIDAY2024 12:29:21 PM
Nari

कर हर मैदान फतेह! मिलिए 2 बार UPSC क्रैक करने वाली IAS Arpita Thube से

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 11 Sep, 2023 12:30 PM
कर हर मैदान फतेह! मिलिए 2 बार UPSC क्रैक करने वाली IAS Arpita Thube  से

कड़ी मेहनत और एकाग्र मन से की गई पढ़ाई जरूर रंग लाती है। द्दढ़ इच्ठाशक्ति, बुद्धिमत्ता और परिश्रम के बल पर किसी भी मुकाम को आसानी से हासिल कर सकते हैं। आज हम आरतो ऐसी ही एक महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जो दुनिया के सबसे मुश्किल माने जाने वाले एग्जाम को एक बार नहीं ब्लकि 2 बार क्लियर कर चुकी है। बात हो रही है साल 2023 बैच की आईएएस अधिकारी अर्पिता थुबे की। अर्पिता ने कुल चार बार यूपीएससी सीएसई की परीक्षा दी, जिसमें वे दो बार सफल रहीं। आइए आपको बताते हैं आज अर्पिता की सफलता की कहानी...

अर्पिता महाराष्ट्र के ठाने   की रहने वाली हैं। उनकी स्कूलिंग भी वहीं से हुई है। अर्पिता ने आईएएस बनने से पहले इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उन्होंने अपना पहला अटेंप्ट साल 2019 में दिया था, जिसमें वो प्रीलिम्स तक क्लियर नहीं कर सकी थींम। 2020 में उन्होंने दूसरी बार एग्जाम दिया, जिसमें वो सफल रहीं। 

दूसरे अटेंप्ट  में पास किया एग्जाम

वहीं 2020 में आयोजित की गई यूपीएससी सीएसई की परीक्षा में अर्पिता ने ऑल इंडिया 383 वीं रैंक हासिल किया था। उन्हों इंडियन पुलिस सर्विस के लिए चयनित किया गया था। 

रास नहीं आई वर्दी

अर्पिता यूपीएससी क्लियर करके आईपीएस तो बन गई, लेकिन उन्हें वर्दी बहुत दिन तक रस नहीं आई। वे शुरुआक से ही आईएएस बनना चाहती थीं। इसी उम्मीद के साथ उन्होंने आईपीएस से ब्रेक लेकर 2021 में फिर से यूपीएससी सीएसई की परीक्षा दी, लेकिन इस बार उन्हें असफलता हाथ लगी। फिर भी अर्फिता ने हार नहीं मानी और साल 2022 में चौथा अटेंप्ट दिया। इस परीक्षा में उन्हें सफलता मिली और 214 वां रैंक हासिल किया। इसके बाद उन्हें आईएएस अधिकारी के रूप में चयनित किया गया।

Related News