28 APRSUNDAY2024 12:49:53 AM
Nari

Heart Care: लंबी उम्र तक रखना है दिल को हेल्दी तो जरुर खाएं ये फूड्स

  • Edited By palak,
  • Updated: 27 Sep, 2023 04:57 PM
Heart Care: लंबी उम्र तक रखना है दिल को हेल्दी तो जरुर खाएं ये फूड्स

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हार्ट का हेल्दी होना बहुत जरुरी है। यह शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग माना जाता है लेकिन बदलते खान-पान, खराब लाइफस्टाइल, ज्यादा तला-भुना खाने के कारण कोई एक्सरसाइज न करने के कारण दिल संबंधी बीमारियों का जोखिम बढ़ रहा है। अपनी डेली रुटिन में कुछ चीजों को शामिल करके आप हार्ट संबंधी बीमारियों का जोखिम कम कर सकते हैं। हार्ट को हेल्दी रखने के लिए हैल्दी फैट्स, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स से युक्त चीजों का सेवन आप कर सकते हैं। यह चीजें शरीर में हाई ब्लड प्रेशर नहीं होने देती और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देती हैं। इसके अलावा यह फूड्स धमनियों में प्लाक बनने से भी रोकते हैं जिससे हार्ट हेल्दी और फिट रहता है। हर साल 29 सितंबर को दिल से जुड़ी बीमारियों के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाने के लिए विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। तो चलिए ऐसे में आपको कुछ ऐसे फूड्स बताते हैं जो हार्ट को हेल्दी रखेंगे...

बादाम 

बादाम कई सारे न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है। यह सारे पोषक तत्व हृदय के स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इसके अलावा बादाम मोनोअनसैचुरेटेड फैट और फाइबर काफी अच्छा स्त्रोत माने जाते हैं। यह दोनों ही पोषक तत्व हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा कम करते हैं। बादाम का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है।  

PunjabKesari

एवोकाडो 

यह दिल के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट काफी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है जो कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने के साथ-साथ हृदय संबंधी समस्याओं का जोखिम कम करने में भी मदद करते हैं। इसके अलावा एवोकाडो में पौटेशियम भी पाया जाता है जो हार्ट के लिए बेहद फायदेमंद है।

ग्रीन टी और ब्लैक टी 

ग्रीन टी और ब्लैक टी में मौजूद पॉलीफेनॉल्स होते हैं जो कार्डियोवैस्कुलर डिजीज का खतरा कम करते हैं। यह दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं और शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ाते हैं। इन दोनों चीजों का सेवन करने से इंफ्लेमेशन कम होती है और ब्लड वेसल्स की कार्यप्रणाली में सुधार होता है।

लहसुन 

यह भी दिल को स्वस्थ रखने में बहुत ही मददगार साबित होता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व जैसे एंटीऑक्सीडेंट, एंटीफंगल, विटामिन-सी, विटामिन-बी, कैल्शियम, सेलेनियम, मैंग्नीज, कोलेस्ट्रॉल का स्तर नहीं बढ़ने देते। इससे हार्ट की धमनियों में ब्लॉकेज नहीं होती। सब्जी में डालने के अलावा कच्ची लहसुन की कलियां भी आपकी हार्ट हेल्थ के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकती हैं।

PunjabKesari

फैटी फिश 

ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर फैटी फिश भी हार्ट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसका सेवन करने से हार्ट संबंधी बीमारियों का जोखिम कम होता है। सैल्मन, मैकरल, सार्डिन और टूना जैसी मछलियों को आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते है। 

हरी पत्तेदार सब्जियां 

यह कैल्शियम, विटामिन्स, फाइबर, पौटेशियम का काफी अच्छा स्त्रोत मानी जाती हैं। इनका सेवन करने से भी हार्ट संबंधी बीमारियों का जोखिम कम होता है।   

अखरोट 

इसमें पाया जाने वाला अनसैचुरेटेड फैट, ओमेगा-3 फैटी एसिड हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है। अखरोट का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। 

PunjabKesari

बेरीज 

दिल से जुड़ी बीमारियों को जोखिम कम करने से लिए आप ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी खा सकते हैं। इसके अलावा जामुन भी हार्ट के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसमें एंथोसायनिन जैसा एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है जो ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा बेरीज में फाइबर भी पाया जाता है जो दिल से संबंधी बीमारियों को कम करने में मदद करता है। 

Related News