29 APRMONDAY2024 3:58:12 AM
Nari

गर्भावस्था में खाएं सूखा नारियल, कई प्रॉबल्म हो जाएगी गायब

  • Updated: 27 Sep, 2017 11:42 AM
गर्भावस्था में खाएं सूखा नारियल, कई प्रॉबल्म हो जाएगी गायब

गर्भावस्था में नारियल का पानी पीना फायदेमंद साबित होता है। इसके सेवन से कई तरह की परेशानियां और बीमारियां दूर होती है क्योंकि नारियल में कई प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते है। वहीं सूखा नारियल भी गर्भावस्था के दौरान खाने से बहुत से फायदे मिलते है। आज हम आपको उन्हीं फायदों के बारे में बताएंगे, जिनको शायद आप भी न जानते हो। 


- गर्भावस्था में कई हॉर्मोन्स बदलाव आते है जिनसे कई प्रकार की समस्याएं भी सामने आती है। ऐसे में नारियल खाना काफी फायदेमंद होता है। 

- गर्भवती महिला और बच्चे में पौष्टिकता की कमी को पूरा करने के लिए नारियल खाना चाहिए। 

- नारियल वसा रहित होता है जिसके सेवन से गर्भवती महिला का एचडीएल कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है जो प्रैग्नेंसी में फायदेमंद है। 

- प्रैग्नेंसी के दौरान महिला को थकान और डीहाइड्रेशन की समस्या रहते है, जिसको नारियल के सेवन से दूर किया जा सकता है। 

- नारियल के सेवन से इम्‍यून सिस्टम को मजबूत होता है। इससे गर्भावस्था में एचआईवी, फ्लू, दाद  अन्य आदि समस्याओं से बचा जा सकता है। 

- गर्भावस्था में महिला के स्वभाव में भी काफी बदलाव आता है। तनाव और चिड़चिड़ापन आने लगते है। अगर ऐसे में नारियल का सेवन किया जाए तो मूड ठीक हो जाता है। 

- आमतौर पर गर्भावस्था में बहुत सी महिलाओं को यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन होता है लेकिन ऐसे में नारियल का सेवन करके इस समस्या से भी बचा जा सकता है। 

- यूरिन के दौरान होने वाली जलन भी नारियल के सेवन से कम हो जाती है। 

गर्भावस्था के दौरान वजन घटाने और चुस्त-दुरूस्त रहने के लिए नारियल का सेवन करें। 

Related News