20 APRSATURDAY2024 12:42:20 AM
Nari

आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है आईलाइनर, इन 5 बातों पर करें गौर

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 14 Jul, 2018 05:04 PM
आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है आईलाइनर, इन 5 बातों पर करें गौर

आईलाइनर के नुकसान : आईलाइनर हर लड़की की मेकअप किट में जरूर होता है। कॉलेज गोइंग गर्ल हो या ऑफिस वुमेन, ज्यादातर महिलाएं इसका इस्तेमाल करती हैं। आईलाइनर लगाने से आंखों की खूबसूरती बढ़ जाती है। छोटी आंखे भी बड़ी दिखने लगती है लेकिन लगातार इसका इस्तेमाल करना नुकसानदायिक भी हो सकता है। वहीं, अगर गलत तरीके से इसे लगाया जाए तो इससे मेकअप तो खराब होता ही है साथ में आंखों पर भी बुरा असर पड़ता है। 

आईलाइनर लगाने के नुकसान 

1. सस्ता ब्रांड दे सकता है नुकसान 
आईलाइनर खरीदते समय ब्रांड का खास ख्याल रखें। हमेशा अच्छे ब्रांड का ही आईलाइनर खरीदें। सस्ता ब्रांड का आईलाइनर इस्तेमाल करने से आंखों में भारी इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। 

2. झुर्रियों की समस्या 
PunjabKesari
आंखों के आसपास की स्किन काफी पतली होती है। लगातार आईलाइनर का इस्तेमाल करने से झुर्रियों की समस्या हो सकती है। दरअसल, लड़कियां परफैक्ट आईलाइनर की शेप के चक्कर में आंखों को खीचती हैं जिससे झुर्रियां होने की संभावना बढ़ जाती है।

3. कम हो सकती है आंखों की रोशनी
लगातार आईलाइनर का इस्तेमाल करने से आंखों की रोशनी कम हो सकती है। अगर लैश लाइन की रेखा के भीतर आईलाइनर लगाया जाए तो इससे आंखों पर बुरा असर पड़ता है। इससे धुंधलापन और आंखों संबंधित समस्याएं हो सकती है।

4. आई इंफेक्शन 
कुछ लड़कियां कलरफुल आईलाइनर का भी इस्तेमाल करती हैं जिससे आईं इंफेक्शन का खतरा रहता है। दरअसल, आईलाइनर लगाते समय लिक्वि़ड आंखों में चला जाता है जिससे आई इंफेक्शन हो सकती है। 

5. आंखों में दर्द 
कुछ लड़कियां को आईलाइनर लगाने के बाद आंखों में दर्द होने लगता है। ज्यादातर एेसा लिक्विड आईलाइनर लगाने से होता है। अगर आपके साथ भी एेसा होता है तो लिक्विड की जगह पेंसिल आईलाइनर का इस्तेमाल करें। 


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News