08 MAYWEDNESDAY2024 11:56:24 AM
Nari

गणेश उत्सव: गलती से भी बप्पा को न चढ़ाएं ये चीजें, झेलना पड़ सकता है नुकसान

  • Edited By neetu,
  • Updated: 11 Sep, 2021 10:00 AM
गणेश उत्सव: गलती से भी बप्पा को न चढ़ाएं ये चीजें, झेलना पड़ सकता है नुकसान

10 सिंतबर से गणेश चतुर्थी का पावन त्योहार शुरु हो गया है। इस पर्व को लोग पूरे 10 दिनों तक बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। साथ ही बप्पा को उनकी प्रिय चीजें चढ़ाई जाती है। मगर धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गणपति बप्पा को कुछ चीजें चढ़ाने की मनाही है। ऐसे में बप्पा को ये चीजें अर्पित करने की गलती ना करें। नहीं तो जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में...

सूखे और टूटे हुए अक्षत (चावल)

गणेश जी की पूजा में चावल चढ़ाना शुभ माना जाता है। मगर चावल टूटे या सूखे हो तो ये अशुभ माने जाते हैं। इसके साथ ही बप्पा को साबुत व गीले चावल चढ़ाना शुभ कहलाता है। इस नियम से एक धार्मिक मान्यता का संबंध है।‌‌ असल में, गणेश जी का एक दांत टूटा हुआ है। ऐसे में उन्हें गीले चावल चढ़ाने से वे उसे जल्दी ही स्वीकार कर लेते हैं।  

PunjabKesari

केतकी और सफेद फूल

मान्यताओं के अनुसार गणेश पूजा में केतकी व सफेद फूल चढ़ाने की मनाही है। असल में, सफेद फूलों का संबंध चंद्र देव से माना जाता है। पौराणिक कथा अनुसार एक बार चंद्रमा ने गणेश जी उपहास यानि मजाक उड़ाया था। ऐसे में बप्पा की पूजा में केतकी व सफेद फूल चढ़ाने मना है। इसके अलावा पूजा में खराब व सूखे फूल चढ़ाने से भी बचें। इसे अशुभ माना जाता है। साथ ही इससे घर की बरकत में रूकावट आ सकती है।

तुलसी

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी को बेहद शुभ माना जाता है। मगर भी शिव परिवार की पूजा में इसका प्रयोग वर्जित है। ऐसे में आप भी इसे गणेश उत्सव दौरान बप्पा को तुलसी ना चढ़ाएं। नहीं तो आपको बप्पा की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।

PunjabKesari

सफेद रंग का जनेऊ और कपड़ा

प्रथम पूजनीय गणेश जी को सफेद जनेऊ चढ़ाने की भूल न करें। इससे बप्पा नाराज हो सकते हैं। इसके लिए आप जनेऊ अर्पित करने से पहले इसपर हल्दी लगा दें। इसके अलावा गणपति जी को सफेद रंग के कपड़े पहनाने से भी बचें।

सफेद चंदन

गणेश जी को सफेद जनेऊ की तरह चंदन चढ़ाने से भी बचें। इसे गणेश जी को चढ़ाना अशुभ माना जाता है। इसकी जगह पर आप पीले चंदन का इस्तेमाल कर सकती हैं।

 

Related News