26 APRFRIDAY2024 12:20:48 PM
Nari

Holi 2022: आंखों में चला जाए रंग तो तुरंत अपनाएं ये टिप्स, नहीं होगी इंफेक्शन

  • Edited By neetu,
  • Updated: 14 Mar, 2022 06:20 PM
Holi 2022: आंखों में चला जाए रंग तो तुरंत अपनाएं ये टिप्स, नहीं होगी इंफेक्शन

रंगों के त्योहार होली में लोग एक-दूसरे के चेहरे पर गुलाल लगाकर बधाई देते हैं। मगर कई लोग रंग आंखों में चले जाने व इंफेक्शन होने के खतरे से होली खेलने से कतराते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस बात से डर रहे हैं तो आज हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं। ऐसे में आप आंखों में रंग जाने से बचा सकते हैं। इसके अलावा अगर आंखों में रंग चला भी जाए तो आप इसे आसानी से निकाल पाएंगे।

मॉइश्चराइजर लगाएं

होली खेलने से पहले ही चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगा लें। आप नारियल, जैतून या सरसों तेल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इससे आपकी आंखों के इर्द-गिर्द एक लेयर बन जाएगी। ऐसे में रंग आंखों के अंदर जाने की जगह पलकों व आंखों के नीचे ही चिपक जाएगा।

PunjabKesari

आंखों को रगड़ें नहीं

आंखों में होली का रंग जाने पर इसे रगड़ने से बचें। इससे आंखों में जलन, खुजली की समस्या हो सकती हैं। इसके लिए इसे सूती कपड़े की मदद से हल्के हाथों से साफ करें।

आई ड्रॉप डालें

आंखों में फंसा रंग निकालने के लिए आई ड्रॉप डालें। ये आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगे। इसकी 1-2 बूंदें आंखों में डालने से ही रंग तुरंत बाहर आ जाएगा।

गॉगल्स लगाकर खेलें होली

आंखों पर रंग जाने पर इसे साफ पानी से धोएं। इसके बाद आंखों में गुलाब जल की 2-3 बूंदें डालें। आप गॉगल्स लगाकर भी होली खेल सकते हैं। इससे आपको स्टाइलिश लुक मिलेगा और आंखें सुरक्षित रहेगी।

PunjabKesari

अगर मुंह और नाक में रंग चला जाए तो

अगर होली खेलते दौरान रंग मुंह या नाक में चला जाए तो तुरंत पानी से कुल्ला करें। अगर आपको उल्टी या चक्कर महसूस हो तो डॉक्टर सी सलाह लें। इसके अलावा कान से रंग निकालने के लिए सिर को टेढ़ा करके झटका दें। इससे कान में मौजूद रंग व पानी बाहर निकलने में मदद मिलेगी। आप कानों में 1-2 बूंदें गुनगुने सरसों तेल की भी डाल सकते हैं।

 

Related News