26 APRFRIDAY2024 2:26:20 AM
Nari

दो-तीन दिन बाद ही पेट दर्द और कब्ज की हो जाती है दिक्कत तो खाएं ये 'Super Foods'

  • Edited By neetu,
  • Updated: 05 Oct, 2020 07:46 PM
दो-तीन दिन बाद ही पेट दर्द और कब्ज की हो जाती है दिक्कत तो खाएं ये  'Super Foods'

पाचन तंत्र खराब होने से खाने को पचाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इम्यूनिटी कमजोर होने से शरीर का बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कई गुणा ज्यादा होता है। इससे बचने के लिए खाने में हेल्दी चीजों का सेवन करना चाहिए। ऐसे में अगर आप भी डायजेशन से जुड़ी समस्या से परेशान है तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे सुपर फूड्स के बारे में बताते हैं, जिसके सेवन से आप अपनी इस परेशानी से जल्द ही राहत पा सकते हैं। मगर उससे पहले जानते हैं पाचन तंत्र खराब होने के लक्षण व कारण...

पाचन तंत्र खराब होने के लक्षण

- सीने में जलन रहना
- अपच 
- कब्ज
- पेट का फूलना व सूजन की शिकायत होना
- जी मिचलाना व उल्टी का अहसास होना
- खाने में परेशानी होना
- पेट में दर्द रहना
- एसिडिटी
- थकावट व कमजोर महसूस होना

nari,PunjabKesari

पाचन तंत्र खराब होने के कारण

- पौष्टिक चीजों का सेवन न करना 
- सही मात्रा में पानी न पीना
- भारी मात्रा में सिगरेट व शराब का सेवन करना 
- देर रात तक जाना और पूरी नींद न लेना 
- एक ही जगह पर घंटों बैठे रहना
- जंक व फास्ट फूड का ज्यादा सेवन करना 
- तनाव में रहना 

तो चलिए अब जानते हैं पाचन तंत्र को बेहतर बनाने वाले सुपर फूड्स के बारे में...

दही 

प्रोटीन व कैेल्शियम से भरपूर दही का सेवन करना पेट के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इससे पाचन तंत्र में सुधार आने के साथ शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। रोजाना नाश्ते में 1 कटोरी दही खाने से दिनभर पर शरीर में ऊर्जा का संचार होने के साथ पेट से जुड़ी सभी परेशानियों से राहत मिलती है। सेहत के साथ- साथ चेहरे पर भी नेचुरल ग्लो आता है। 

nari,PunjabKesari

सौंफ

पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए सौंफ सबसे फायदेमंद मानी जाती है। इसके सेवन से पेट से जुड़ी सभी समस्याओं से राहत मिलने के साथ चीजों को पचाने में मदद मिलती है। इसका सीधा पानी के साथ या फिर पानी में उबाल कर सेवन किया जा सकता है। इससे पाचन क्रिया मजबूत होने के साथ मुंह से आने  वाली बदबू से भी छुटकारा मिलता है। 

सेब

जैसे कहा भी है कि रोजाना एक सेब खाने से बीमारियों से बचाव रहता है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, फाइबर, एंटी- ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होने से शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व आसानी से मिल जाते हैं। इससे कब्ज, पेट में दर्द व फूलना, पाचन से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। इसतरह डाइजेशन सिस्टम बेहतर तरीके से काम करता है। इम्यूनिटी बढ़ने के साथ बीमारियों के होने का खतरा कई गुणा कम होता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, भी रोजाना सुबह खाली पेट एक सेब खाने की सलाह दी जाती है। 

पपीता

पोषक तत्वों से भरपूर पपीता पेट के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन, आयरन, फाइबर और प्रोटीन अधिक मात्रा में होने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। ऐसे में चीजों को पचाने में व पेट से जुड़ी अन्य परेशानियों से राहत मिलती है। इसके सेवन से वजन कंट्रोल में रहने के साथ बीमारियों के लगने का खतरा भी कम रहता है। 

nari,PunjabKesari

चिया सीड्स

खाने में टेस्टी होने के साथ सेहत को बरकरार रखने में भी चिया सीड्स का सेवन करना फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन, कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर आदि तत्व भरपूर मात्रा में होने से पाचन क्रिया बेहतर तरीके से काम करती है। ऐसे में खाने को पचाने से जुड़ी परेशानियां दूर हो वजन भी कम करने में मदद मिलती है। इसका आप स्मूदी, हलवा, पुडिंग या दूध में मिलाकर सेवन कर सकते हैं। 

Related News