01 MAYWEDNESDAY2024 10:10:40 PM
Nari

डिप्रेशन का शिकार महिलाएं ऐसे करें अपना बचाव

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 04 Aug, 2018 04:05 AM
डिप्रेशन का शिकार महिलाएं ऐसे करें अपना बचाव

तनावपूर्ण जिंदगी में डिप्रेशन एक आम समस्या बनती जा रही है लेकिन पुरूषों की तुलना में महिलाएं ज्यादा इसकी चपेट में आ रही है। डिप्रेशन किसी भी कारण से हो सकता है। मगर महिलाओं में यह समस्याएं उन्ही की कुछ गलतियों से बढ़ रही है। आधुनिक समय में महिलाओं पर घर, परिवार, बच्चे और करियर के साथ ही अन्य तमाम जिम्मेदारियां होती हैं। मल्टीटास्किंग होने के कारण वह ज्यादा तनाव ले लेती हैं, जोकि धीरे-धीरे डिप्रेशन बन जाता है। इसके अलावा भी महिलाएं ऐसे बहुत से काम करती हैं, जोकि उन्हें डिप्रेशन का शिकार बना देता है। आज हम आपको महिलाओं में डिप्रेशन के कारण और कुछ घरेलू तरीकें बताएंगे, जिससे आप इससे बच सकती है।
 

महिलाओं में डिप्रेशन के कारण


 हमेशा टेंशन लेना
हर बात की टेंशन लेना और नकारात्मक चीजें सोचना महिलाओं को डिप्रेशन का शिकार बना देता है। ऑफिस या घर-परिवार की जिम्मेदारियां कभी खत्म नहीं होतीं। ऐसे में आप ज्यादा टेंशन न लें और खुद के लिए भी समय निकालें।

PunjabKesari

 भविष्य को लेकर चिंतित रहना
ऑफिस हो या घर परिवार, महिलाएं अक्सर भविष्य को लेकर चिंतित रहती हैं। फ्यूचर के बारे में सोचना अच्छी बात है लेकिन आपको बता दें कि ज्यादा सोचने से भी आप डिप्रेशन की चपेट में आ जाती है।
 

 गलत खान-पान
अक्सर काम के चक्कर में महिलाएं अपनी डाइट का ख्याल नहीं रखती लेकिन आपको बता दें कि आपकी यह गलती आपको डिप्रेशन के साथ कई गंभीर बीमारियों का शिकार बना सकती है।

PunjabKesari

 बढ़ती जिम्मेदारियों के कारण
कुछ महिलाओं को घर के कामकाज के साथ जॉब भी करनी पड़ती है। ऑफिस से घर आकर बच्चों की पढ़ाई की टेंशन होने लगती है। वह हर वक्त कुछ न कुछ सोचती रहती हैं, जिससे उनका तनाव बढ़ता है और वह डिप्रेशन का शिकार हो जाती है।
 

 एक्सरसाइज न करना
बिजी शेड्यूल के कारण आजकल की महिलाओं के पास खुद के लिए समय ही नहीं है, जिसके कारण वह एक्सरसाइज या व्यायाम से भी मुंह मोड़ लेती हैं। मगर आपकी यह गलती डिप्रेशन का कारण बन सकती है।

PunjabKesari

ऐसे करें डिप्रेशन से बचाव


 अश्वगंधा
अश्वगंधा में कई एक्टिव कंपाउंड्स होते हैं जिनमें एंटी-डिप्रैसेंट गुण पाए जाते हैं। इसे खाने से तनाव दूर रहता है और डिप्रेशन जैसी बीमारी पास भी नहीं आती। दरअसल, यह हर्ब डिप्रेशन जैसे कीड़े को बाहर निकाल फैंकता है।
 

 पुदीना
पुदीने को खाने में शामिल करने से डिप्रेशन से बचा जा सकता हैं। पुदीना दिमाग को शांत करता है और स्ट्रेस जैसी प्रॉबल्म को हमेशा दूर रखता हैं।
 

 संतुलित आहार लें
महिलाओं को अपनी डाइट में फल, सब्जी, मांस, फलियां, और कार्बोहाइड्रेट आदि को शामिल करना चाहिए। इससे न सिर्फ शरीर को ऊर्जा मिलती है बल्कि इससे मन भी खुश रहता है।

PunjabKesari

हल्दी
खाने में हल्दी का इस्तेमाल भी आपको डिप्रेशन जैसी समस्याओं से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा डिप्रेशन से बचने के लिए हल्दी वाला दूध भी पी सकती है।
 

 मसाज भी है फायदेमंद
डिप्रेशन से निजात पाने के लिए आयुर्वेद में मसाज थेरेपी भी फायदेमंद है। मसाज कराने के लिए आप चंदनबला, लाच्छादि तेल, ब्राह्मि तेल, अश्वगंधा, बला तेल आदि का इस्तेमाल कर सकती हैं।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News