15 SEPTUESDAY2026 11:18:14 AM
Nari

कम से कम आज तो संस्कार दिखा देती...  गणपति पूजा में दिशा पटानी ने पहने ऐसे कपड़े कि भड़के लोग

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 15 Sep, 2026 10:58 AM
कम से कम आज तो संस्कार दिखा देती...  गणपति पूजा में दिशा पटानी ने पहने ऐसे कपड़े कि भड़के लोग

नारी डेस्क: अंबानी परिवार के मशहूर मुंबई घर, एंटीलिया में गणेश चतुर्थी का सेलिब्रेशन सितारों से भरा रहा, क्योंकि बॉलीवुड के कई बड़े नाम भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने और परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए वहां पहुंचे। शानदार सजावट और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच हुए इस भव्य सेलिब्रेशन में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारे शामिल हुए। 

PunjabKesari
मेहमानों की लिस्ट में बॉलीवुड के कई बड़े नाम शामिल थे, जैसे करीना कपूर, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, सलमान खान, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चे हुए दिशा पटानी की जो शायद भूल गई थी कि वह गणेश पूजा में जा रही हैं। उन्होंने लहंगे के साथ डीप नेक ब्लाउज (ब्रालेट स्टाइल) पहना था, जो फेस्टिवल के हिसाब से सही नहीं माना गया। 

PunjabKesari
दिशा ने बारीक कढ़ाई वाला लाल घाघरा, डीप नेकलाइन वाला मैचिंग ब्लाउज़ और एक कंधे पर लाल दुपट्टा पहना था। कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि क्या यह ड्रेस इस मौके के लिए सही थी। एक यूज़र ने लिखा- "कम से कम आज तो वह कुछ बेहतर पहन सकती थीं," जबकि दूसरे ने कमेंट किया- "क्या यह महिला कभी ढंग के कपड़े पहन सकती है?" वहीं किसी ने लिखा-  "गणपति सेलिब्रेशन के लिए आई हो या गाना परफॉर्म करने?"

PunjabKesari
पिछले साल भी दिशा ने गणपति पूजा के मौके पर इसी तरह के आउटफिट में पहुंचीं थीं, तब भी उन्हें काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी। कुछ लोगों ने तो यह भी कहा कि कृति सेनन की रक्षाबंधन ऐड का विरोध करने से पहले दिशा का ये आउटफिट भी देख लें। अगस्त 2026 में, कृति को ज्वैलरी ब्रांड GIVA के एक विज्ञापन के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा था, जिसमें उन्होंने केप और ड्रेप्ड स्कर्ट के साथ आइवरी रंग का ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज पहना था। इस पर कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स ने सवाल उठाया था कि यह आउटफिट त्योहार के हिसाब से सही नहीं था। 
 

Related News