20 APRSATURDAY2024 4:01:48 PM
Nari

टूटने की कगार पर पहुंचा सुष्मिता सेन  के भाई का रिश्ता! चारू देगी राजीव को तलाक!

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 23 Jun, 2022 04:48 PM
टूटने की कगार पर पहुंचा सुष्मिता सेन  के भाई का रिश्ता! चारू देगी राजीव को तलाक!

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई और भाभी इन दिनों फिर से चर्चा में है। रिपोर्ट्स की माने तो राजीव सेन और उनकी पत्नी चारू के बीच अनबन चल रही है। पहले भी कई बार कपल के तलाक और अलग होने की खबरें आईं लेकिन हर बार इस कपल ने अपने रिश्ते को संभाल लिया लेकिन सूत्रों की मानें तो इस बार बात हद से ज्यादा आगे बढ़ चुकी है।

चारू और राजीव लेने वाले है तलाक!

एक रिपोर्ट के मुताबिक, सुष्मिता के भाई और भाभी की शादी टूटने के कगार पर है। इसके लिए राजीव और चारू ने लीगल रास्ता अपनाने का फैसला लिया है। कहा जा रहा है कि शादी के बाद से ही दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई थी लेकिन हर बार इनका पैचअप हो जाता था। कहा यह  भी जा रहा है कि फैमिली ने राजीव और चारू को बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन हर कोशिश नाकामयाब ही हुई। अब चारू और राजीव ने आपसी सहमति से शादी खत्म करने का फैसला लिया है। चारू ने भले ही अपने टूटे रिश्ते पर अब खुल कर बात ना की हो लेकिन उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से राजीव की सारी तस्वीरें जरूर हटा दी हैं, जिससे पता चल रहा है कि कपल के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rajeev Sen (@rajeevsen9)

काफी समय से चर्चा में बना है कपल

वही, कुछ समय पहले राजीव ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी और ज़ियाना की तस्वीर के थंबनेल के साथ एक व्लॉग भी शेयर किया था और वीडियो में उन्होंने इस बारे में बात की थी कि, कैसे माता-पिता को अपने बच्चे के चेहरे का अधिक खुलासा नहीं करना चाहिए, क्योंकि नजर लग जाती है। उस वीडियो का जवाब देते हुए चारु ने अपने ब्लॉग पर भी इसके बारे में बात की और कहा कि, वह ऐसा महसूस नहीं करती हैं। वो दुनिया को दिखाना चाहती हैं कि, वह अपनी बेटी जियाना से कितना प्यार करती हैं। वीडियो के अंत में उन्होंने 'जियो और जीने दो' का भी जिक्र किया था। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने इसे इस तरह कैप्शन दिया, "प्लीज मुझे और मेरी बच्ची को जीने दो।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rajeev Sen (@rajeevsen9)

बता दें कि चारू और राजीव की एक बेटी है जियाना। इन दिनों चारू जितने भी ब्लॉग शेयर कर रही है उनमें राजीव दिखाई नहीं दे रहे। चारू ही बेटी के साथ टाइम स्पेंड कर रही है। खैर, अब आने वाले वक्त में ही पता चलेगा कि इनका रिश्ता आगे कौन-सा मोड़ लेता है। 


 

Related News