20 APRSATURDAY2024 3:00:16 AM
Nari

नार्मल ब्लड प्रेशर उम्र के हिसाब कितना होना चाहिए, जानिए

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 28 Jun, 2018 05:12 PM
नार्मल ब्लड प्रेशर उम्र के हिसाब कितना होना चाहिए, जानिए

ब्लड प्रेशर क्या है : ब्लड प्रेशर की समस्या आजकल लोगों में आम देखने को मिलती है। ब्लड प्रेशर कम या ज्यादा होने पर रक्त संचार का धीमा होना, चक्कर आना और बेहोश होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए हर व्यक्ति को अपने ब्लड प्रेशर का ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि यह हमेशा घटता-बढ़ता रहता है लेकिन ज्यादातर लोगों को पता नहीं होता कि उनके लिए कितना ब्लड प्रेशर नार्मल है। हालांकि, सभी लोगों के लिए सामान्य रक्तचाप 120/80 से कम माना जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि किस उम्र में कितना ब्लड प्रेशर होना चाहिए।

ब्लड प्रेशर क्या है

रक्त वाहिनियों पर पड़ने वाले खून के दबाव को ब्लड प्रेशर कहा जाता हैं। हालांकि, जितना खतरनाक हाई ब्लड प्रेशर होता है उतना ही लो ब्लड प्रेशर भी होता है। लो ब्लड प्रैशर में रक्त वाहिनियों में खून का दबाव काफी कम हो जाता है। सामान्य रूप से 90/60 एमएम एचजी को लो ब्लड प्रेशर की स्थिति माना जाता है। हाई या लो दोनों ब्लड प्रेशर में ही तुरंत इलाज करवाना बहुत जरूरी होता है।

PunjabKesari,ब्लड प्रेशर, Blood Pressure

ब्लड प्रेशर उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए 

बच्चों में एक सामान्य ब्लड प्रेशर की स्थिति हमेशा बदलते रहती है। क्योंकि जैसे-जैसे वह बड़े होते हैं वैसे-वैसे ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है। जब तब बच्चे को ब्लड प्रेशर  से संबंधित कोई बीमारी न हो तब तक डॉक्टर बच्चों में इसकी रीडिंग नहीं लेते।

PunjabKesari,ब्लड प्रेशर, Blood Pressure

15 से 24 साल तक
15 से 18 साल की उम्र में पुरूषों में 117-77mmHg और महिलाओं में 120-85mmHg तक ब्लड प्रेशर होना चाहिए। वहीं, अगर आपकी उम्र 19 से 24 साल है तो  पुरूषों 120-79mmHg और महिलाओं में 120-79mmHg तक ब्लड प्रेशर होना चाहिए।

25 से 29 साल तक
25 से 29 साल की उम्र में पुरूषों का ब्लड प्रेशर 120-80mmHg और महिलाओं का 120-80mmHg तक होना चाहिए।

30 से 39 साल तक
इस उम्र हाई और लो ब्लड प्रेशर की समस्या सबसे ज्यादा होती है। इसलिए आपको हमेशा इसका ख्याल रखना चाहिए। 30 से 39 साल की उम्र में पुरूषों का ब्लड प्रेशर122-81mmHg और महिलाओं का 123-82mmHg तक होना चाहिए। वहीं, 36 से 39 साल के पुरूषों में ब्लड प्रेशर 123-82mmHg और महिलाओं में 124-83mmHg होना चाहिए।

40 से 49 साल तक
अगर आपकी उम्र 40 से 45 साल तक है तो पुरूषों में सामान्य ब्लड प्रेशर 124-83mmHg और महिलाओं में 125-83mmHg तक होना चाहिए। 46 से 49 साल तक की उम्र में पुरुषों का ब्लड प्रेशर 126-84mmHg और महिलाओं का ब्लड प्रेशर 127-84mmHg तक होना चाहिए।

PunjabKesari,ब्लड प्रेशर, Blood Pressure

50 से 55 साल तक
इस उम्र में भी आपको हाई या लो ब्लड प्रेशर का खास ध्यान रखना चाहिए। 50 से 55 साल की उम्र में पुरूषों में 128-85mmHg और महिलाओं में 129-85mmHg तक सामान्य ब्लड प्रेशर होना जरूरी है।

56 से 59 साल तक
56 से 59 साल की उम्र में पुरूषों का सामान्य ब्लड प्रेशर 131-37mmHg तक होता है। वहीं, इस उम्र महिलाओं का सामान्य ब्लड प्रेशर 130-86mmHg तक होना चाहिए।

60 साल से अधिक के लोगों का
60 साल या इससे अधिक उम्र होने वाले पुरूषों में ब्लड प्रेशर 135-88mmHg और महिलाओं में 134-84mmHg तक होना चाहिए।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News