25 APRTHURSDAY2024 2:20:10 PM
Nari

चक्कर आने की समस्या से राहत दिलाएंगे ये घरेलू उपाय

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 05 May, 2018 09:44 PM
चक्कर आने की समस्या से राहत दिलाएंगे ये घरेलू उपाय

कई बार लगातार बैठे रहने के बाद एकदम खड़े होने पर आखों के सामने अंधेरा आना और चीजे घूमती हुई महसूस होने लगती है। इस समस्या को चक्कर आना कहते हैं। इसके होने का कारण शरीरिक कमजोरी या फिर मस्तिष्क में बल्ड सर्कुलेशन कम होना हो सकता है। कई बार यह स्थिति लो-ब्लडप्रेशर के कारण भी होती है। गर्मियों में कम पानी पीने पर भी चक्कर आने लगते हैं जिससे राहत पाने के लिए आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताएंगे जिनको खाने से चक्कर आना बंद हो जाएंगे।

चक्कर आने की समस्या को दूर करेंगे ये घरेलू उपाय


 आंवला
आंवले में विटामिन ए और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिससे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और चक्कर आने की समस्या से राहत मिलती है। इसे प्रयोग में लाने के लिए दो आंवले को पीस कर पेस्ट बना लें। फिर इसमें 2 चम्मच धनिए के बीज और 1 कप पानी मिला कर रात भर ऐसे ही रख दें। फिर अगली सुबह उठ कर छान कर इसके पानी के पीएं।

 शहद
चक्कर आने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए शहद काफी कारगार उपाय है। इसे इस्तेमाल करने के लिए 2 चम्मच शहद में 2 चम्मच सेब का सिरका मिलाएं और फिर इस मिश्रण को 1 गिलास पानी में मिला कर पीएं। इस उपाय को दिन में दो बार करें।

 नींबू
नींबू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह शरीर को बहुत सारे रोगों से बचा कर रखता है और शरीर को हाईड्रेट करने में मदद करता है। चक्कर आने के समस्या होने पर आधे नींबू को 1 गिलास पानी में निचोड़े और फिर इसमें 2 चम्मच चीनी मिलाकर पीएं। इसके अलावा 1 चम्मच नींबू के रस में काली मिर्च और नमक मिलाएं और फिर इसे 1 गिलास पानी में मिला कर पीएं।

अधिक मात्रा में पानी पीएं
चक्कर आने का आम कारण डीहाईड्रेशन भी है। कई बार व्यायाम के दौरान पानी न पीने के कारण भी चक्कर आने लगते हैं। इसलिए दिन अधिक से अधिक पानी पीएं। इसके अलावा फलों का जूस बना कर भी पी सकते हैं।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News