04 JUNTHURSDAY2026 4:02:19 AM
Nari

Diabetes को जड़ से खत्म कर देती है यह सब्जी, आज ही डाइट में शामिल करें

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 02 Jun, 2026 09:18 AM
Diabetes को जड़ से खत्म कर देती है यह सब्जी, आज ही डाइट में शामिल करें

नारी डेस्क: आजकल डायबिटीज यानी ब्लड शुगर की समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है और अब यह सिर्फ उम्रदराज लोगों तक सीमित नहीं रही। युवाओं में भी यह बीमारी आम होती जा रही है। ऐसे में लोग दवाइयों के साथ-साथ घरेलू और देसी नुस्खों की तरफ भी रुख कर रहे हैं ताकि शुगर को नेचुरल तरीके से कंट्रोल में रखा जा सके। आइए हमारे इस लेख में जानते हैं। 

भिंडी डायबिटीज में मानी जाती है फायदेमंद

भिंडी को सेहत के लिए काफी लाभकारी माना जाता है, खासकर डायबिटीज के मरीजों के लिए। इसमें मौजूद फाइबर शरीर में शुगर के अवशोषण को धीमा करता है, जिससे ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़ता। इसके अलावा भिंडी में विटामिन C, मैग्नीशियम, एंटीऑक्सीडेंट्स और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

PunjabKesari

एक्सपर्ट का कहना

आचार्य मनीष के अनुसार, भिंडी का पानी ब्लड शुगर को बैलेंस करने में मदद कर सकता है। इसके लिए 3 से 4 भिंडी लेकर उनके किनारे काटकर रातभर पानी में भिगोकर रख दिया जाता है। कुछ लोग इसमें मेथी दाना और कलौंजी भी मिलाते हैं ताकि इसका असर और बेहतर हो सके। सुबह खाली पेट इस पानी को छानकर पीने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें: इन Blood Group वालों को सबसे ज्यादा होता है हार्ट अटैक का खतरा, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा

ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के अन्य आसान तरीके

फाइबर वाली चीजें ज्यादा खाएं अपनी डाइट में हरी सब्जियां, दालें, सलाद और साबुत अनाज शामिल करें। ये चीजें ब्लड शुगर को स्थिर रखने में मदद करती हैं। दिन में कम से कम 30 मिनट वॉक या हल्की एक्सरसाइज जरूर करें। इससे शरीर में इंसुलिन बेहतर तरीके से काम करता है। ज्यादा चीनी, पैकेज्ड स्नैक्स और जंक फूड ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ाते हैं, इसलिए इनसे दूरी बनाना जरूरी है। शरीर को हाइड्रेट रखना भी ब्लड शुगर मैनेजमेंट में अहम भूमिका निभाता है। दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है।

PunjabKesari

हालांकि भिंडी जैसे घरेलू उपाय मदद कर सकते हैं, लेकिन इन्हें डायबिटीज का इलाज नहीं माना जा सकता। अगर ब्लड शुगर की समस्या है तो डॉक्टर की सलाह और नियमित दवाइयों को नजरअंदाज न करें।
 
 

Related News